Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA 2025, 1st Test: पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड व संभावित प्लेइंग 11 पर डालें एक नजर 

IND vs SA 2025, 1st Test: पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड व संभावित प्लेइंग 11 पर डालें एक नजर 

IND vs SA 2025, 1st Test (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है। 14 नवंबर से दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। तो वहीं, इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा।

यह पिछले 6 सालों में पहली बार होगा जब ईडन गार्डन्स पर मैदान पर कोई टेस्ट मैच खेला जाएगा। आखिरी बार यहां पर साल 2019 में भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच खेल गया था, जो भारत का पहला पिंक बाॅल डे-नाइट टेस्ट मैच था।

खैर, इस पहले टेस्ट मैच में भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें शानदार शुरुआत कर बढ़त हासिल करना चाहेंगी। साथ ही यह दोनों ही टीमों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के चौथे चक्र की शुरुआत होगी, जिसमें वे शानदार खेल दिखाना चाहेंगी।

IND vs SA 2025 मैच डिटेल्स

मैच भारत बनाम साउथ अफ्रीका, पहला टेस्ट 2025
वेन्यू ईडन गार्डन्स, कोलकाता
दिनांक और समय शुक्रवार, 14 नवंबर सुबह 9.30 बजे से (भारतीय समयानुसार)
लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स, जियो हॉटस्टार (ऐप और वेबसाइट)

IND vs SA 2025 पिच रिपोर्ट

भारत के ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियम कोलकाता के ईडन गार्डन्स के विकेट को बैटिंग फ्रेंडली माना जाता है। पिच से गेंद बल्ले पर ठीक-ठाक उछाल के साथ आती है और शॉट्स खेलना आसान माना जाता है।

इस पिच पर शुरुआत में पहले दिन कुछ ओवर नई गेंद के साथ सीम और स्विंग देखने को मिल सकती है, लेकिन बाद में गेंद पुरानी होने पर स्पिनर गेंदबाजों को अच्छा-खासा टर्न देखने को मिलेगा और खासकर तीसरे और चौथे दिन फिरकी गेंदबाज पूरी तरह से हावी नजर आ सकते हैं। टाॅस जीतकर कोई भी कप्तान यहां पर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे।

IND vs SA 2025 हेड टू हेड

खेले गए मैच 44
भारत 16 मैच जीते
साउथ अफ्रीका 18 मैच जीते
ड्राॅ 10
पहला मैच 13 नवंबर, 1992 डरबन (ड्राॅ)
आखिरी मैच 3 जनवरी, 2025 केपटाउन (भारत 7 विकेट से जीता)

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, संभावित प्लेइंग 11

भारत : यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह

साउथ अफ्रीका: रेयान रिकेलटन, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, काइल वेरेन (विकेटकीपर), सेनुरन मुथुसामी, मार्को यानसेन, केशव महाराज, साइमन हार्मर, कगिसो रबाडा

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...

Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप

T20 World Cup 2026: The White Ferns announced a 15-member squad (image via X) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि टीम की तीन सबसे मशहूर...

29 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (28 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन की उनकी पहली हार दी मंगलवार,...

IPL 2026: PBKS vs RR मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ‘वेपिंग’ करते दिखे रियान पराग, देखें वीडियो!

IPL 2026: RR captain Riyan Parag spotted vaping in dressing room during match vs PBKS (image via X) मंगलवार, 28 अप्रैल को आईपीएल 2026 के 40वें मैच में रियान पराग...