Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA 2025: साउथ अफ्रीका को हल्के में नहीं ले सकते, उन्होंने WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया: रयान टेन डोशेट

IND vs SA 2025: साउथ अफ्रीका को हल्के में नहीं ले सकते, उन्होंने WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया: रयान टेन डोशेट

Eden Gardens (Image Credit – Twitter X)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस सीरीज को लेकर टीम इंडिया पूरी तरह तैयार है, लेकिन सहायक कोच रायन टेन डोशेट ने साफ किया है कि टीम किसी भी हाल में दक्षिण अफ्रीका को हल्के में नहीं ले रही है।

उन्होंने कहा कि प्रोटियाज टीम इस समय बेहतरीन लय में है और ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब जीतना उनकी क्षमता को साबित करता है।

टेन डोशेट ने प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, दक्षिण अफ्रीका ने पिछले नौ-दस महीनों में शानदार क्रिकेट खेला है। उन्होंने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराया, जो उनकी क्वालिटी को दिखाता है। उनकी स्पिन अटैक भी काफी संतुलित है, जिसमें केशव महाराज और सेनुरन मुथुस्वामी जैसे गेंदबाज शामिल हैं। उनके खिलाफ खेलना किसी भी टीम के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि भारत के लिए मौजूदा विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र का हर मैच अहम है। शुभमन गिल की अगुआई में भारतीय टीम फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका दो टेस्ट खेलकर पांचवें स्थान पर है। इस चक्र में हर मुकाबला हमारे लिए निर्णायक है। आप किसी सीरीज को हल्के में नहीं ले सकते। आने वाले वर्षों में फाइनल में जगह बनाने के लिए हर मैच मायने रखता है।

लक्ष्य है 2027 WTC फाइनल, हर कदम सोच-समझकर बढ़ा रहे हैं: सहायक कोच

भारत इस समय तीनों प्रारूपों में व्यस्त है, लेकिन कोचिंग स्टाफ का मानना है कि टेस्ट प्रारूप में निरंतरता बनाए रखना उतना ही जरूरी है। टेन डोशेट ने कहा, हमें अगले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027 तक पहुंचने के लिए हर कदम सावधानी से बढ़ाना होगा। खिलाड़ी भी इस सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं और यह एक रोमांचक मुकाबला होगा।

जहां पहला टेस्ट कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, वहीं दूसरा और आखिरी टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होगा, जो पहली बार किसी टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। यह सीरीज न सिर्फ दोनों टीमों के लिए WTC अंक तालिका की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...