Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA 2025: पहले टी20 मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं संजू सैमसन? जान लीजिए बड़ा कारण 

IND vs SA 2025: पहले टी20 मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं संजू सैमसन? जान लीजिए बड़ा कारण 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज 9 दिसंबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला टी20 मैच में दोनों टीमों के बीच कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टाॅस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया है।

हालांकि, इस मुकाबले में पिछले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20आई रन बनाने वाले अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका नहीं मिला है। इस वजह से फैंस यह जानने को उत्सुक नजर आए कि आखिर वे इस मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं? तो आइए आपके इस सवाल का जबाव यहां देते हैं।

इस वजह से नहीं खेल रहे हैं संजू सैमसन

भारत ने पहले टी20 मैच के लिए संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा और उनकी जगह जितेश शर्मा को विकेटकीपर के तौर पर चुना। कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा भी सीरीज के पहले मैच में नहीं चुने गए।

टाॅस के समय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोई खास वजह तो नहीं बताई, बस कहा कि परिस्थितयों के हिसाब से मैनेजमेंट ने जितेश शर्मा को इस मैच में मौका दिया है। साथ ही टी20 टीम में शुभमन गिल की भी वापसी हुई है। वह अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। गिल की वापसी भी संजू को मौका ना मिलने के पीछे वजह हो सकती है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनावन फरेरा, मार्को यान्सेन, केशव महाराज, लुथो सिंपला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नाॅर्खिया

আরো ताजा खबर

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...

Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप

T20 World Cup 2026: The White Ferns announced a 15-member squad (image via X) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि टीम की तीन सबसे मशहूर...

29 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (28 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन की उनकी पहली हार दी मंगलवार,...