Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA 2025: ‘नीतीश रेड्डी पहले टेस्ट मैच से हो सकते हैं बाहर’ टीम इंडिया के सहायक कोच ने प्लेइंग इलेवन पर दिया अपडेट

IND vs SA 2025: ‘नीतीश रेड्डी पहले टेस्ट मैच से हो सकते हैं बाहर’ टीम इंडिया के सहायक कोच ने प्लेइंग इलेवन पर दिया अपडेट

Nitish Kumar Reddy (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इस समय भारतीय दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच 14 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। दूसरी ओर, इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच Ryan Ten Doeschate ने संकेत दिए हैं कि पहले टेस्ट मैच से ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं।

तो वहीं, रेड्डी की जगह साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे अनऑफिशिएल टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले, ध्रुव जुरेल को ऋषभ पंत के साथ प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। इससे पहले जब भी टीम के साथ पंत मौजूद थे, तो जुरेल को बतौर बल्लेबाज टीम में शामिल नहीं किया गया है।

Ryan Ten Doeschate ने दिया बड़ा बयान

कोलकाता में पहला टेस्ट मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया के सहायक कोच ने रेव-स्पोर्ट्स के हवाले से कहा- “नीतीश के बारे में हमारी स्थिति नहीं बदली है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया में मौका नहीं मिला था। लेकिन यहाँ की चुनौती को देखते हुए, मुझे लगता है कि वह इस हफ्ते अंतिम एकादश में नहीं खेल पाएँगे।”

सहायक कोच ने आगे कहा- “बल्लेबाजी की गहराई और विशेषज्ञ गेंदबाजों के बीच संतुलन बनाना बहुत जरूरी है। हम सिर्फ एक ऑलराउंडर लाने के लिए किसी की बलि नहीं देना चाहते। मुझे नहीं लगता कि आप उसे (जुरेल) इस टेस्ट से बाहर रख सकते हैं। किसी को तो बाहर होना ही होगा। इसका सीधा सा जवाब है। उसका इस हफ्ते खेलना तय है। मुझे हैरानी होगी अगर हम ध्रुव और ऋषभ को साथ खेलते हुए न देखें।”

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच द्वारा दिए गए इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से नितीश कुमार रेड्डी बाहर हो चुके हैं, जबकि इनफाॅर्म ध्रुव जुरेल को इस टेस्ट मैच में पंत की मौजूदगी के बावजूद मौका मिलने वाला है।

আরো ताजा खबर

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...

Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप

T20 World Cup 2026: The White Ferns announced a 15-member squad (image via X) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि टीम की तीन सबसे मशहूर...

29 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (28 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन की उनकी पहली हार दी मंगलवार,...