Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA 2025: दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका, चोटिल कगिसो रबाड़ा गुवाहाटी टेस्ट से बाहर

IND vs SA 2025: दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका, चोटिल कगिसो रबाड़ा गुवाहाटी टेस्ट से बाहर

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज कगिसो रबाड़ा को गुवाहाटी में होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया है। रबाड़ा पहले टेस्ट में भी नहीं खेले थे, क्योंकि वह अपनी पसलियों में लगी स्ट्रेस इंजरी से पूरी तरह उबर नहीं पाए थे।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि रबाडा अब शेष दौरे का हिस्सा नहीं होंगे। मेडिकल टीम की निगरानी में उनकी चोट की लगातार जांच की जा रही थी, लेकिन प्रभावित हिस्से में जारी असहजता के कारण उन्हें सीरीज से हटाने का फैसला लिया गया। यह भी बताया गया कि रबाडा अपना चार हफ्तों का शुरुआती पुनर्वास कार्यक्रम पूरा करेंगे और दूसरे टेस्ट के बाद स्वदेश लौट जाएंगे।

रबाड़ा का बाहर होना दक्षिण अफ्रीका के लिए सिर्फ टेस्ट नहीं, बल्कि नवंबर और दिसंबर में होने वाली तीन वनडे और पांच टी20आई सीरीज के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है।

रबाड़ा को 11 नवंबर को ट्रेनिंग के दौरान चोट लगी थी

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, रबाड़ा को 11 नवंबर को ट्रेनिंग के दौरान चोट लगी थी और इसके बाद से उन्होंने प्रैक्टिस में एक भी गेंद नहीं फेंकी है। गुवाहाटी में भी उन्होंने कोई प्रशिक्षण सत्र नहीं लिया, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। वहीं, टीम ने उनके स्थान पर लुंगी एनगिडी को दूसरे टेस्ट के लिए स्क्वाड में शामिल किया है।

पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने 30 रन से जीत दर्ज की थी। स्पिनर साइमन हार्मर ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए दोनों पारियों में कुल आठ विकेट (4/30 और 4/21) लिए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। भारत 124 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रहा और पूरी टीम सस्ते में ढह गई।

गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से शुरू होगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 27 नवंबर से 19 दिसंबर तक तीन वनडे और पांच टी20आई मुकाबले खेले जाएंगे।

আরো ताजा खबर

‘हम पहला ही उड़ा देंगे’ – वैभव सूर्यवंशी ने IPL डेब्यू पर संजू सैमसन, राहुल द्रविड़ के साथ बातचीत का खुलासा किया

Vaibhav Sooryavanshi (image via X) वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में अपने आईपीएल डेब्यू से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था, जहां उन्होंने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर...

NZ vs SA 2026: अंगूठे की चोट के कारण Ish Sodhi शेष T20I सीरीज से बाहर

NZ vs SA: Ish Sodhi (image via getty) न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी अंगूठा टूटने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाकी टी20आई सीरीज से बाहर हो गए हैं। सोढ़ी...

16 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. तंजीद के शतक के साथ, बांग्लादेश ने रोमांचक जीत के साथ सीरीज अपने नाम की तंजीद हसन ने अपने पहले वनडे शतक (107...

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला...