Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA 2025: अफ्रीका टेस्ट सीरीज से पहले बोले सिराज, यह WTC चक्र के लिए होगी निर्णायक चुनौती

 Mohammed Siraj (Image Credit - Twitter X)
Mohammed Siraj (Image Credit – Twitter X)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा है कि यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र में बेहद अहम साबित होगा। मोहम्मद सिराज का यह बयान भारत और दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज से पहले मीडिया बातचीत के दौरान आया।

दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत के दौरे पर है, जहां दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शुरू होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा। इसके बाद तीन वनडे और पांच टी20 मैच भी खेले जाएंगे।

नया WTC चक्र शुरू, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत होगी अहम: सिराज

साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले जाने वाले पहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘फाॅलो द ब्लूज’ में कहा कहा कि टीम का आत्मविश्वास पिछले कुछ महीनों में काफी बढ़ा है। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड दौरे पर 2-2 की बराबरी और वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 की जीत ने टीम का मनोबल ऊँचा किया है।

सिराज ने कहा, यह सीरीज नए WTC चक्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, खासकर क्योंकि दक्षिण अफ्रीका मौजूदा चैंपियन है। हमने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया और घर पर वेस्टइंडीज को हराया।

टीम में एक सकारात्मक माहौल बना है और मैं खुद भी अच्छी लय में गेंदबाजी कर रहा हूँ। मजबूत टीमों के खिलाफ खेलना हमेशा सीखने का मौका देता है, और मैं इस चुनौती के लिए उत्साहित हूँ।

भारत का लक्ष्य इस सीरीज में घरेलू वर्चस्व को और मजबूत करना होगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका उपमहाद्वीप में अपनी जीत की लय बनाए रखने की कोशिश करेगा। ईडन गार्डन्स में दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक यादगार टेस्ट साबित हो सकता है।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...