Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA: साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए हुई टीम इंडिया की घोषणा, राहुल कप्तान, तो इस खिलाड़ी की हुई 2 साल बाद वापसी

IND vs SA: साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए हुई टीम इंडिया की घोषणा, राहुल कप्तान, तो इस खिलाड़ी की हुई 2 साल बाद वापसी

KL Rahul (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आज 23 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि कोलकाता टेस्ट मैच में चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल को वनडे सीरीज में जगह नहीं मिली है।

इस वजह से अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है। गिल के अलावा इस वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर को भी पूरी तरह से फिट ना होने की वजह से शामिल नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर, रविवार को रांची में होने वाले पहले वनडे मैच से होगी। इसके अलावा इस टीम में करीब दो साल बाद दाएं हाथ के स्टाइलिस्ट बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को भी जगह मिली है।

वह भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में आखिरी बार दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही सेंट जाॅर्ज में मुकाबला खेलते हुए नजर आए थे। वनडे और भारतीय टीम में अपनी वापसी पर गायकवाड़ शानदार प्रदर्शन कर, टीम में जगह अपनी जगह सुनिश्चित करना चाहेंगे। इसके अलावा वनडे सेटअप में रवींद्र जडेजा और स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत की भी वापसी हुई है, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में नजरअंदाज किया गया था।

साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान व विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाॅशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल

भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का फुल शेड्यूल

पहला वनडे 30 नवंबर, रविवार – झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोशिएसन इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची

दूसरा वनडे 3 दिसंबर, बुधवार – शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर

तीसरा वनडे 6 दिसंबर, शनिवार – एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम

আরো ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की 3 सबसे बड़ी रिकॉर्डतोड़ साझेदारियां

T20 World Cup history (Image credit Twitter – X) टी20 क्रिकेट को आमतौर पर तेज रन और बड़े शॉट्स का खेल माना जाता है। इस फॉर्मेट में लंबे समय तक...

‘रोहित की लैगेसी को कैरी करना मुश्किल होगा’ टी20 वर्ल्ड कप से पहले कप्तान सूर्या को लेकर इरफान पठान का बोल्ड बयान 

Suryakumar Yadav and Irfan Pathan (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर व टी20 वर्ल्ड कप विजेता रहे इरफान पठान ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले...

3 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘वीमेंस क्रिकेट हमारा पहला लक्ष्य’ – CSK के CEO कासी विश्वनाथन ने WPL में जल्द एंट्री की पुष्टि की ‘इन्वेस्ट इन तमिलनाडु’...

T20 WC 2026: चहल ने USA मैच के लिए चुनी भारत की प्लेइंग XI, ईशान किशन को किया बाहर!

Yuzvendra Chahal (Image Credit- Twitter X) इस वक्त भारत आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने टाइटल को बचाने की तैयारी कर रहा है, भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने...