Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA: शतकों की हैट्रिक लगाएंगे विराट, कोहली को खूब रास आता है विशाखापत्तनम स्टेडियम, खुद ही देख लें आंकड़े

Virat Kohli to feature in vijay hazare trophy (image via getty)
Virat Kohli to feature in vijay hazare trophy (image via getty)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी व निर्णायक मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। फिलहाल सीरीज एक-एक की बराबरी पर है, और जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी, वह वनडे सीरीज को भी 2-1 से अपने नाम कर लेगी।

गौरतलब है कि रांची में खेले गए पहले मुकाबले में मैन इन ब्लू ने 17 रनों से जीत हासिल की थी, तो साउथ अफ्रीका ने रायुपर वनडे में शानदार पलटवार करते हुए 4 विकेट से जीत हासिल की थी। इस लिहाज से दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

दूसरी ओर, भारत के लिए अच्छी खबर है कि पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को विशाखापत्तनम का मैदान काफी रास आता है। मैदान पर कोहली के विराट स्टैट्स है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि पहले दो मुकाबलों के शतकवीर कोहली तीसरे वनडे में भी शतक जड़कर, शतकों की हैट्रिक लगाएं।

एसीए-वीडीसीए स्टेडियम, विशाखापत्तनम में विराट कोहली के आंकड़े

बता दें कि रन मशीन विराट कोहली ने इस मैदान पर कुल 7 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान किंग कोहली बल्ले से 97.83 की औसत व 100.34 के स्ट्राइक रेट से कुल 587 रन बना चुके हैं। ये स्टैट्स साफ गवाई दे रहे हैं कि कोहली का बल्ला एक बार फिर इस मैदान पर गरजने वाला है।

इस साल सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय

दूसरी ओर, विराट का बल्ला साल 2025 में जमकर आग उगल रहा है। कोहली इस साल खेले गए 12 मैचों में 58.60 की औसत और 92.72 के स्ट्राइक रेट से कुल 586 रन बना चुके हैं। साथ ही कोहली के बल्ले से अभी तक कुल 3 शतक भी निकल चुके हैं। इस तरह के प्रदर्शन के बाद, यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि कोहली के बल्ले से विशाखापत्तनम में एक विराट शतक, क्रिकेट फैंस को देखने का मौका मिल सकता है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 में ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के चलते आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने अंगकृष रघुवंशी, देखें वीडियो

Angkrish Raghuvanshi becomes first batter to get dismissed obstructing the field in IPL 2026, controversy ensues (image via JioHotstar) रविवार, 26 अप्रैल को एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स...

IPL 2026: शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, CSK के खिलाफ किया ये अनोखा कारनामा

CSK vs GT: Shubman Gill and Sai Sudharsan (image via X) गुजरात टाइटंस ने रविवार (26 अप्रैल) को चेपॉक के दर्शकों को खामोश करते हुए, एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपनी...

IPL 2026: GT की CSK पर दमदार 8 विकेट से जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के मैच 37 में गुजरात टाइटन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। चेन्नई के एमए चिदंबरम...

LSG vs KKR: टॉस जीतकर LSG ने फील्डिंग का फैसला किया, दोनों टीम्स की प्लेइंग XI पर डालें नजर

IPL 2026, LSG vs KKR: LSG opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 के 38वें मैच में, लखनऊ के...