Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA: ‘वरुण चक्रवर्ती अपनी मिस्ट्री बचाकर रखें’ टी20 सीरीज से पहले रविचंद्रन अश्विन की भारत को बड़ी सलाह

IND vs SA: ‘वरुण चक्रवर्ती अपनी मिस्ट्री बचाकर रखें’ टी20 सीरीज से पहले रविचंद्रन अश्विन की भारत को बड़ी सलाह

Varun Chakaravarthy (Image credit Twitter – X)

भारत के अनुभवी स्पिनर और ODI वर्ल्ड कप विजेता रविचंद्रन अश्विन ने सलाह दी है कि टीम इंडिया को वरुण चक्रवर्ती को ज्यादा मैच खिलाकर उनकी मिस्ट्री गेंदबाजी को उजागर नहीं होने देना चाहिए। उनके मुताबिक, T20 वर्ल्ड कप 2026 नज़दीक है और ऐसे समय में विरोधी टीमों को चक्रवर्ती को समझने का ज्यादा मौका देना टीम इंडिया के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

भारत दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 सीरीज खेलेगा और फिर जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 सीरीज। अश्विन का मानना है कि चक्रवर्ती को हर मैच में खिलाना सही रणनीति नहीं होगी।

अश्विन ने अपने YouTube शो ‘Ash Ki Baat’ पर कहा – हमें वरुण चक्रवर्ती को ओवरएक्सपोज नहीं करना चाहिए। उनकी मिस्ट्री गेंदबाजी हमारे लिए बड़ा हथियार है। वह कई सालों से खेल रहे हैं, लेकिन आज भी बल्लेबाज उन्हें समझ नहीं पाते।

वरुण और कुलदीप को ज्यादा मैच खिलाने से मिस्ट्री खत्म हो सकती है: अश्विन

अश्विन ने यह भी कहा कि कुलदीप यादव को भी हर मैच में खिलाना सही नहीं है। उनका मानना है कि दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड दोनों टीमें वर्ल्ड कप में नॉकआउट में भारत के सामने आ सकती हैं, इसलिए अभी से उन्हें वरुण और कुलदीप पर अभ्यास करने का मौका देना ठीक नहीं।

उन्होंने कहा अगर हम वरुण और कुलदीप दोनों को लगातार खिलाएंगे, तो विरोधी टीमें उनके खिलाफ प्लान बनाने लगेंगी। वर्ल्ड कप में दोनों को साथ खेलना पड़ेगा, लेकिन अभी उनकी मिस्ट्री को बचाकर रखना चाहिए। वरुण चक्रवर्ती ने पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन किया है। अपनी पिछली 23 T20Is में उन्होंने 43 विकेट लिए हैं और टीम के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बने हैं।

अश्विन ने आगे कहा जितना ज्यादा बल्लेबाज उन्हें फेस करेंगे, उतना ज्यादा उनके पास उन्हें समझने का मौका होगा। मिस्ट्री गेंदबाज़ी की सबसे बड़ी ताकत यही है कि बल्लेबाज उसे पढ़ न सके। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला T20I 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...