
Rohit Sharma (Image credit Twitter – X)
टीम इंडिया के सुपरस्टार और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में होने वाले पहले वनडे मैच में रोहित के पास पांच बड़े रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में उनकी शानदार बल्लेबाजी ने फैंस का दिल जीत लिया था, और अब सभी को उम्मीद है कि हिटमैन इस मैच में भी अपनी बेहतरीन फॉर्म जारी रखेंगे।
रोहित की बैटिंग हमेशा रोमांचक होती है, और जब वह लय में आते हैं तो गेंदबाजी लाइन-अप को तहस-नहस कर देते हैं। ऐसे में रांची का मैच केवल एक मुकाबला नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास में एक खास दिन भी बन सकता है। आइए जानते हैं उन रिकाॅर्ड्स के बारे में जिन्हें रोहित अपने नाम कर सकते हैं:
1. वनडे में सबसे ज्यादा छक्के
रोहित शर्मा अब तक 276 वनडे मैचों में 349 छक्के लगा चुके हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी (351 छक्के) के नाम है। रोहित को सिर्फ 3 छक्कों की जरूरत है नंबर 1 बनने के लिए। अगर वह यह कर लेते हैं, तो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
2. इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रन
अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित के नाम 19,902 रन (502 मैच) हैं। रांची में 98 रन बनाते ही उनके 20,000 रन पूरे हो जाएंगे। यह उपलब्धि पाने वाले वह चौथे भारतीय खिलाड़ी होंगे। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ ने बनाया था।
3. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के
रोहित शर्मा ने अब तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैचों में 58 छक्के लगाए हैं। इस समय इस रिकॉर्ड में डेविड वॉर्नर सबसे आगे हैं, जिन्होंने 64 छक्के लगाए हैं। अगर रोहित रांची वनडे में 7 छक्के लगा देते हैं, तो वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे और वॉर्नर को पीछे छोड़ देंगे।
4. बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक
रोहित शर्मा ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज (ओपनर) के रूप में 45 शतक बनाए हैं। इतने ही 45 शतक महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम भी हैं। अगर रोहित रांची वनडे में शतक लगाते हैं, तो वे सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर बतौर ओपनर दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। फिलहाल इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर सबसे ऊपर हैं, जिनके नाम 49 शतक दर्ज हैं। यानि कि रांची का मैच रोहित के लिए बड़ा रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका है।
5. भारतीय सरजमीं पर वनडे में 5000 रन
रोहित ने भारत में खेले गए वनडे मैचों में 4867 रन बनाए हैं। रांची में 133 रन बनाते ही वे 5000 रन पूरा कर लेंगे, और ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। रांची वनडे रोहित शर्मा के लिए बेहद खास होने वाला है।
29 जनवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IND vs NZ 2026, 4th T20I: न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रनों से हराया, शिवम दुबे के अर्धशतक पर फिरा पानी
‘मुझे रिस्पेक्ट महसूस नहीं हो रही थी’ – युवराज सिंह ने क्रिकेट से रिटायरमेंट के फैसले को याद किया
IND vs NZ: चौथे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए रखा 216 रनों का मजबूत लक्ष्य

