Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA: रांची वनडे में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, नाम कर सकते हैं ये 5 बड़े रिकॉर्ड

IND vs SA: रांची वनडे में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, नाम कर सकते हैं ये 5 बड़े रिकॉर्ड

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X)

टीम इंडिया के सुपरस्टार और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में होने वाले पहले वनडे मैच में रोहित के पास पांच बड़े रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में उनकी शानदार बल्लेबाजी ने फैंस का दिल जीत लिया था, और अब सभी को उम्मीद है कि हिटमैन इस मैच में भी अपनी बेहतरीन फॉर्म जारी रखेंगे।

रोहित की बैटिंग हमेशा रोमांचक होती है, और जब वह लय में आते हैं तो गेंदबाजी लाइन-अप को तहस-नहस कर देते हैं। ऐसे में रांची का मैच केवल एक मुकाबला नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास में एक खास दिन भी बन सकता है।  आइए जानते हैं उन रिकाॅर्ड्स के बारे में जिन्हें रोहित अपने नाम कर सकते हैं:

1. वनडे में सबसे ज्यादा छक्के

रोहित शर्मा अब तक 276 वनडे मैचों में 349 छक्के लगा चुके हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी (351 छक्के) के नाम है। रोहित को सिर्फ 3 छक्कों की जरूरत है नंबर 1 बनने के लिए। अगर वह यह कर लेते हैं, तो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

2. इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रन

अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित के नाम 19,902 रन (502 मैच) हैं। रांची में 98 रन बनाते ही उनके 20,000 रन पूरे हो जाएंगे। यह उपलब्धि पाने वाले वह चौथे भारतीय खिलाड़ी होंगे। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ ने बनाया था।

3. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के

रोहित शर्मा ने अब तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैचों में 58 छक्के लगाए हैं। इस समय इस रिकॉर्ड में डेविड वॉर्नर सबसे आगे हैं, जिन्होंने 64 छक्के लगाए हैं। अगर रोहित रांची वनडे में 7 छक्के लगा देते हैं, तो वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे और वॉर्नर को पीछे छोड़ देंगे।

4. बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक

रोहित शर्मा ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज (ओपनर) के रूप में 45 शतक बनाए हैं। इतने ही 45 शतक महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम भी हैं। अगर रोहित रांची वनडे में शतक लगाते हैं, तो वे सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर बतौर ओपनर दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। फिलहाल इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर सबसे ऊपर हैं, जिनके नाम 49 शतक दर्ज हैं। यानि कि रांची का मैच रोहित के लिए बड़ा रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका है।

5. भारतीय सरजमीं पर वनडे में 5000 रन

रोहित ने भारत में खेले गए वनडे मैचों में 4867 रन बनाए हैं। रांची में 133 रन बनाते ही वे 5000 रन पूरा कर लेंगे, और ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। रांची वनडे रोहित शर्मा के लिए बेहद खास होने वाला है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...

भारत को चैंपियंस ट्राॅफी हराने वाले इस पाकिस्तानी कप्तान ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

Sarfaraz Ahmed retires from all forms of international cricket (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी...