Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA: डिकाॅक के शतक के बावजूद तीसरे वनडे में सिर्फ 270 रन ही बना पाई साउथ अफ्रीका

IND vs SA: डिकाॅक के शतक के बावजूद तीसरे वनडे में सिर्फ 270 रन ही बना पाई साउथ अफ्रीका

IND vs SA 3rd ODI (Image Credit- Twitter X)

विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा व निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने कुल 270 रन बनाए हैं। प्रोटियाज टीम के लिए सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकाॅक ने 80 गेंदों में बेहतरीन शतकीय पारी खेली।

साउथ अफ्रीकी पारी का हाल

मैच की पहली पारी के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो भारत ने वनडे क्रिकेट में 20 टाॅस हारने के बाद टाॅस जीता, और मेहमान टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। भारत ने पहला झटका अफ्रीकी टीम को पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर दिया, जब अर्शदीप सिंह ने रियान रिकेल्टन को डक पर केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया।

लेकिन इसके बाद क्विंटन डिकाॅक (106) और टेम्बा बावुमा (48) ने दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी कर टीम की वापसी कराई। हालांकि, एक बार जब ये जोड़ी आउट हो गई, तो और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। मिडिल ऑर्डर में मैथ्यू ब्रीट्जके 24, एडेन मार्करम 1 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 रन बनाकर निराश किया। पूरी टीम 47.5 ओवरों में कुल 270 रनों पर सिमट गई।

दूसरी ओर, भारत ने मुकाबले के मिडिल ओवर्स में कमाल की गेंदबाजी की। अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 10 ओवरों में 41 रन खर्च करते हुए 4 विकेट हासिल किए, तो प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अर्शदीप सिंह व रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेट कीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

साउथ अफ्रीका: रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 43: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, RR vs DC: match preview (image via X) राजस्थान रॉयल्स शुक्रवार, 1 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल...

PSL 2026: मुल्तान सुल्तान्स को 8 विकेट से रौंदकर हैदराबाद किंग्समेन ने एलिमिनेटर 2 में की जगह पक्की

PSL 2026: Maaz Sadaqat (image via getty) हैदराबाद किंग्समेन ने हाल के पाकिस्तान सुपर लीग इतिहास में प्लेऑफ का सबसे जबरदस्त प्रदर्शन किया, और 29 अप्रैल को लाहौर के गद्दाफी...

IPL 2026: ‘इनका क्या दिमाग नहीं चलता?’ – वीरेंद्र सहवाग ने LSG मैनेजमेंट को लगाई फटकार

IPL 2026: Virender Sehwag slams LSG management (image vai X) आईपीएल 2026 का 38वां मैच बेहद रोमांचक रहा था, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर...

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...