Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA: भारत ने तीसरे टी20 में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

IND vs SA: भारत ने तीसरे टी20 में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

IND vs SA 3rd t20i (Image Credit- Twitter X)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज 14 दिसंबर, रविवार को धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में मेजबान भारत ने 7 विकेट से एक शानदार जीत दर्ज की है।

तो वहीं, इस जीत के साथ भारत ने टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने महज 118 रनों का लक्ष्य भारत के सामने जीत के लिए रखा, जिसे मैन इन ब्लू ने 3 विकेट खोकर बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया। खैर, सीरीज का चौथा मैच 17 दिसंबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, तीसरे टी20 मैच का हाल

मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका मात्र 117 रनों पर ऑलआउट हो गई। पिछले मैच के हीरो क्विंटन डिकाॅक 1 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए।

इसके बाद टीम ने 3.1 ओवर तक रीजा हेंड्रिक्स (0) और डेवाल्ड ब्रेविस (2) के विकेट गंवा किए। साथ ही ट्रिस्टन स्टब्स 9 और काॅर्बिन बाॅश सिर्फ 4 रनों का ही योगदान दे पाए। हालांकि, कप्तान एडेन मार्करम ने 46 गेंदों में छह चौकों व दो छक्कों की मदद से 61 रनों की कप्तानी पारी खेली, और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

तो वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, और सभी गेंदबाजों ने विकेट हासिल किए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका से मिले 118 रनों के टारगेट को 15.5 ओवरों में महज 3 विकेट खोकर बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया। टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने 35, शुभमन गिल ने 28 और सूर्यकुमार यादव ने 12 रनों की पारी खेली, तो तिलक वर्मा 25* और शिवम दुबे 10* रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीकी की ओर से लुंगी एनगिडी, मार्को यान्सेन व काॅर्बिन वाॅश को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम की मेजबानी पर संशय, 13 मार्च को होगा आखिरी फैसला

IPL 2026 (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबलों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बेंगलुरु के प्रसिद्ध एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित...

टी20 विश्व कप जीत के बाद दिवंगत पिता को याद कर भावुक हुए रिंकू सिंह

Rinku Singh (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए एक भावुक संदेश...

IPL 2026 Schedule: पहले 20 मैचों के लिए हुआ शेड्यूल जारी, जानें वेन्यू, टाइमिंग और बहुत कुछ

IPL Schedule 2026 First Phase (Image credit Twitter – X) क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 2026...

IPL 2026: पांच खिलाड़ी जो आगामी सीजन में ऑरेंज कैप जीत सकते हैं

IPL 2026 Top 5 players (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद अब क्रिकेट फैंस की नजरें एक बार फिर दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20...