Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA: तीसरे वनडे के बाद विराट कोहली ने रचा इतिहास, बने एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 

IND vs SA: तीसरे वनडे के बाद विराट कोहली ने रचा इतिहास, बने एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी व निर्णायक मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में मैन इन ब्लू ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से जीत दर्ज की, और वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

मुकाबले की बात की जाए तो मेहमान साउथ अफ्रीका ने टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 271 रनों का आसान लक्ष्य, भारत के सामने जीत के लिए रखा। इसके बाद भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल (116*) और रोहित शर्मा (75) व विराट कोहली (65*) की कमाल की बल्लेबाजी करते हुए इस टारगेट को 39.5 ओवरों में महज 1 विकेट खोकर बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया।

दूसरी ओर, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इस मुकाबले में 65 रनों की कमाल की पारी खेलने के बाद, अपने वनडे क्रिकेट करियर में एक और बडे़ रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया।

कोहली ने इस खास रिकाॅर्ड को किया अपने नाम

गौरतलब है कि विशाखापत्तनम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने 45 गेंदों में 65* रनों की कमाल की पारी खेली। इस दौरान कोहली ने 6 चौके व 3 छक्के भी लगाए। तो वहीं, इससे पहले कोहली ने पहले दो वनडे मैचों में शतकीय पारियां (102, 135) भी खेली थीं। इन तीनों वनडे मैचों में कोहली ने 151 की औसत व 117.05 के स्ट्राइक रेट से कुल मिलाकर 302 रन बनाए।

इसके साथ ही अब कोहली तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले कोहली ने साल 2023 में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 283 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 2017 में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में 263 रन बनाए थे।

दूसरी ओर, इस पूरे वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करने के चलते विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। खैर, अब विराट कोहली जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे। फैंस उम्मीद करेंगे कि कोहली अपनी इसी फाॅर्म को उस सीरीज में लेकर जाएं।

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड के Mitchell Santner इतने दिनों के लिए क्रिकेट से रहेंगे दूर, NZC ने दिया बड़ा अपडेट!

Mitchell Santner (image via X) न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को आईपीएल 2026 में फील्डिंग करते समय अपने बाएं कंधे में चोट लगने के बाद, ग्रेड-3 ACL टियर होने की पुष्टि...

IPL 2026, Match 44: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, CSK vs MI: match preview (image via X) मुंबई इंडियंस शनिवार, 2 मई को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई...

‘मैं बस चाहता था कि गेंद जमीन पर न गिरे’ – GT vs RCB मैच के बाद अपने विवादित कैच पर Jason Holder ने दिया बड़ा बयान!

IPL 2026, GT vs RCB: Jason Holder (image via X) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात और बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले के...

IPL 2026: GT की RCB पर दमदार 4 विकेट से जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, GT vs RCB: Stats Review (image via X) गुजरात टाइटंस ने गुरुवार, 30 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के 42वें मैच में मौजूदा...