
IND vs PAK (Photo Source X)
IND vs PAK मैच को लेकर Swiggy और Zomato का पोस्ट वायरल: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत-पाकिस्तान का मैच शुरू हो चुका है। इस मैच का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं। भारतीय प्रशंसक सोशल मीडिया पर भारतीय टीम की ताकत और पाकिस्तानी टीम की कमजोरी पर अपने विचार साझा कर रहे हैं।
ऐसे में कई यूजर्स पाकिस्तानी फैन्स का ध्यान भटकाते नजर आ रहे हैं। क्रिकेट प्रशंसकों के साथ-साथ Zomato और Swiggy जैसी कंपनियां भी पाकिस्तानी प्रशंसकों का मजाक उड़ाने में शामिल हो गई हैं। इन कंपनियों के पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं-
Zomato ने पाकिस्तान के फैंस का मजाक उड़ाया
Zomato ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्टर ट्वीट किया है। इस पोस्टर में आज टॉप सेलर्स की लिस्ट जारी की गई है। एक तरफ भारत की लिस्ट है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान की लिस्ट है। Zomato के इस पोस्टर के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान मैच वाले दिन भारतीय बिरयानी, चाय और पिज्जा जैसी चीजें ऑर्डर कर रहे हैं।
वहीं, पाकिस्तानी फैंस की लिस्ट में मोस्ट सेलिंग सामान टीवी है। जाहीर सी बात है की भारत से मैच हारने के बाद पाकिस्तान में कुछ फैंस टीवी तोड़ते हैं। इसलिए पाकिस्तानियों को ट्रोल करने के लिए इस meme का इस्तेमाल किया गया है।
time to do what NRIs already did#INDvsPAK pic.twitter.com/1p7C9JegfR
— zomato (@zomato) June 9, 2024
Swiggy ने उड़ाया PCB का मजाक-
ZOMATO की तरह Swiggy के इंस्टाग्राम अकाउंट से भी एक पोस्ट शेयर किया गया है। पोस्ट के बाद “हैप्पी इंडिया बनाम पाकिस्तान डे” कैप्शन के साथ एक ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के आधिकारिक अकाउंट पर भेजे गए एक संदेश का स्क्रीनशॉट है। मैसेज में लिखा है, “बोलो तो रेडबुल भिजवा दें एनर्जी के लिए? मैच के बाद टीवी उठाकर फेंकना भी होगा।”
Happy #INDvsPAK day✨ pic.twitter.com/TIPvLYe164
— Swiggy Instamart (@SwiggyInstamart) June 9, 2024
भारत के खिलाफ मैच से पहले एक वीडियो शेयर कर शोएब अख्तर का पाकिस्तान टीम को संदेश देखिए, अख्तर कहते हैं- ”पाकिस्तान टीम के लिए खेलो, तुम्हें खुदा का वास्ता है। आज अपने लिए नहीं बल्कि देश के लिए खेलें। जुनून के साथ खेलें, व्यक्तिगत रिकॉर्ड पर ध्यान न दें।”
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

