Skip to main content

ताजा खबर

IND vs PAK: फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया, जीता WCL 2024 का खिताब

IND vs PAK WCL Final (Photo Source: X)

भारतीय टीम ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। जवाब में इंडिया ने 19.1 ओवर में ही 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। अंबाती रायडू को उनकी बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

IND vs PAK: Final में फ्लॉप रहे पाकिस्तान के बल्लेबाज

बर्मिंघम में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही।  सलामी बल्लेबाज शर्जील खान सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कामरान अकमल और शोएब मकसूद ने कुछ देर तक पारी को संभाला।

कामरान अकमल ने 19 गेंद पर 24 और शोएब मकसूद ने 12 गेंद पर 21 रन बनाए। मिडिल ऑर्डर में शोएब मलिक ने अच्छी पारी खेली। उन्होंने 36 गेंद पर 3 छक्के की मदद से 41 रन बनाए। इसके बाद निचले क्रम में सोहेल तनवीर ने 9 गेंद पर नाबाद 19 रन बनाकर टीम को 156 के स्कोर तक पहुंचाया। भारत की तरफ से अनुरीत सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए।

IND vs PAK Final:रायुडू के बल्ले से निकला शानदार अर्धशतक

157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायडू के बीच पहले विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी। आमिर ने उथप्पा को आउट कर टीम को पहला झटका दिया। वह सिर्फ 10 रन बना सके। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए सुरेश रैना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मोर्चा गुरकीरत सिंह मान ने संभाला।

उन्होंने रायडू के साथ तीसरे विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी की। रायडू इस मुकाबले में अर्धशतक लगाने में कामयाब हुए। उन्होंने 30 गेंदों में 166.66 के स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाए जिसमे पांच चौके और दो छक्के शामिल थे। वहीं, मान दो चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। इस मुकाबले में यूसुफ पठान ने 30 रन बनाए। वहीं, युवराज 15 और इरफान पांच रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए आमिर ने दो विकेट चटकाए जबकि सईद अजमल, वहाब रियाज और शोएब मलिक को एक-एक विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

3 श्रीलंकाई खिलाड़ी जो भारत के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं

3 Sri Lanka players (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। दोनों टीमों के लिए...

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...

‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक...