
Virat Kohli, IND vs PAK (Pic Source X)
भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक एक-एक मुकाबले खेल चुके हैं। जहां टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ एक आसान जीत हासिल की। वहीं पाकिस्तान को मेजबान अमेरिका ने हराकर सबको चौंका दिया। अब भारत और पाकिस्तान की टीमें 9 जून को न्यूयॉर्क के नसाऊ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ने के लिए तैयार हैं।
आपको बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए सात मुकाबलों से भारत ने 5 में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है।
कोहली की नाबाद मैच विनिंग पारी
पिछली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में आमने-सामने हुई थी। तब विराट कोहली ने भारतीय टीम के लिए शानदार पारी खेलते हुए जीत दिलाई थी। उस मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था और पाक टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए थे। पाकिस्तान की ओर से शान मसूद ने नाबाद 52 रन बनाए थे, जबकि इफ्तिखार अहमद ने 51 रनों की पारी खेली थी।
इसके जवाब में भारत की शुरुआत बेहद खराब हुई थी और 10 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा और केएल राहुल पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल भी सस्ते में आउट हो गए थे। 31 के स्कोर पर 4 विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया मुश्किल में थी।
तब विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने पांचवें विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी निभाई और टीम की मुकाबले में वापसी कराई। हार्दिक 40 रन बनाकर आउट हुए। मगर कोहली एक छोर से डटे रहे। उन्होंने नाबाद 82 रनों की पारी खेली और भारत को जीत दिलाई। मेन इन ब्लू ने यह मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम किया था।
Babar Azam ने खत्म किया दो साल का सूखा! फिर से आईसीसी टाॅप-10 रैंकिंग में बनाई जगह
SL vs IND 2026: टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले लंकाई कप्तान ने भरी हुंकार, बोले ‘भारत को आसानी से हरा देंगे’
AUS vs BAN: हसन महमूद के 6 विकेट के सामने ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर ढेर; पहले दिन बांग्लादेश का रहा दबदबा
R Ashwin ने किया बड़ा खुलासा, कहा ‘वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान बनेंगे CSK के नए हेड कोच’

