Skip to main content

ताजा खबर

IND vs PAK: पिछली बार जब विराट कोहली ने पाकिस्तान टीम की उड़ाई थी धज्जियां

Virat Kohli, IND vs PAK (Pic Source X)

भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक एक-एक मुकाबले खेल चुके हैं। जहां टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ एक आसान जीत हासिल की। वहीं पाकिस्तान को मेजबान अमेरिका ने हराकर सबको चौंका दिया। अब भारत और पाकिस्तान की टीमें 9 जून को न्यूयॉर्क के नसाऊ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ने के लिए तैयार हैं।

आपको बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए सात मुकाबलों से भारत ने 5 में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है।

कोहली की नाबाद मैच विनिंग पारी

पिछली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में आमने-सामने हुई थी। तब विराट कोहली ने भारतीय टीम के लिए शानदार पारी खेलते हुए जीत दिलाई थी। उस मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था और पाक टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए थे। पाकिस्तान की ओर से शान मसूद ने नाबाद 52 रन बनाए थे, जबकि इफ्तिखार अहमद ने 51 रनों की पारी खेली थी।

इसके जवाब में भारत की शुरुआत बेहद खराब हुई थी और 10 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा और केएल राहुल पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल भी सस्ते में आउट हो गए थे। 31 के स्कोर पर 4 विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया मुश्किल में थी।

तब विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने पांचवें विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी निभाई और टीम की मुकाबले में वापसी कराई। हार्दिक 40 रन बनाकर आउट हुए। मगर कोहली एक छोर से डटे रहे। उन्होंने नाबाद 82 रनों की पारी खेली और भारत को जीत दिलाई। मेन इन ब्लू ने यह मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम किया था।

আরো ताजा खबर

R Ashwin ने किया बड़ा खुलासा, कहा ‘वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान बनेंगे CSK के नए हेड कोच’

R Ashwin (Photo Source: X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने हाल में ही एक बड़ा खुलासा किया है। पूर्व सीएसके खिलाड़ी का कहना है...

AUS vs BAN: कैमरन ग्रीन का विकेट लेते ही Taskin Ahmed ने किया अनोखा सेलिब्रेशन, देखें वायरल वीडियो

AUS vs BAN: Taskin Ahmed Pulls Off Unforgettable Celebration After Dismissing Cameron Green (image via X) Taskin Ahmed celebration: 13 अगस्त, 2026 को डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया...

“Devdutt Padikkal अच्छा विकल्प हैं” – भारत के नंबर-3 को लेकर AB de Villiers का बड़ा बयान

AB de Villiers Backs Devdutt Padikkal Over Sarfaraz Khan for India’s No. 3 Spot (image via X) श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज से पहले पैर की उंगली की...

Duleep Trophy: वसीम जाफर से लेकर सुनील गावस्कर तक, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज

Most Runs in Duleep Trophy History (image via getty) Most Runs in Duleep Trophy History: दलीप ट्रॉफी 2026-27 भारत का 63वां घरेलू फर्स्ट-क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट होगा। यह 23 अगस्त से...