Skip to main content

ताजा खबर

IND vs PAK : पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा को लगी फिर चोट, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन!

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने वाला है। यह मैच न्यूयॉर्क के नसाऊ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस संस्करण में भारत ने आयरलैंड के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान को अमेरिका से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है। इस बीच भारत-पाक मुकाबले से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के साथ मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को शुक्रवार को अभ्यास सत्र के दौरान अंगूठे में चोट लग गई। RevSportz की रिपोर्ट के अनुसार थ्रोडाउन विशेषज्ञ नुवान के खिलाफ रोहित नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी गेंद उनकी उंगली पर लग गई। इसके बाद मेडिकल टीम ने उनका इलाज किया।

भारतीय कप्तान को आयरलैंड के खिलाफ भी लगी थी चोट

इन सबके बीच कुछ देर उनका अभ्यास बाधित हुआ। हालांकि, भारतीय फैन्स के लिए अच्छी खबर यह है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने जांच के तुरंत बाद अभ्यास फिर से शुरू कर दिया। इससे पहले भी आयरलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा कंधे पर गेंद लगने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे। लेकिन चोट उतनी गंभीर नहीं थी, उन्हें सिर्फ बांह में दर्द था।

वहीं न्यूयॉर्क पिच की बात की जाए तो क्रिकेट विशेषज्ञों ने पिच की काफी आलोचना की है और खिलाड़ियों के लिए इसे सेफ नहीं बताया है। हाल ही में आईसीसी ने इसे गंभीरता से लिया और खराब पिच की बात को स्वीकार किया। आईसीसी ने कहा कि वे स्थिति को सुधारने के लिए ग्राउंड स्टाफ के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

आपको बता दें कि भारतीय टीम को नसाउ इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर दो मुकाबले खेलने हैं। मेन इन ब्लू पहले 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ और फिर 12 जून को यूएसए के खिलाफ खेलेगी।

আরো ताजा खबर

“रैंडम द्विपक्षीय सीरीजों का दौर अब खत्म”: ICC CEO Sanjog Gupta का बड़ा बयान

ICC CEO Sanjog Gupta Calls for Structure to Save ODIs and Test Cricket (image via X) बिना किसी खास प्लान्स के होने वाली द्विपक्षीय सीरीज का दौर अब ऑफिसियल तौर...

SM Trends: 13 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में जारी पहले टेस्ट मैच में आज 13 अगस्त को पहले दिन का खेल खत्म हुआ। इस दिन के खेल को लेकर काफी वीडियो...

SL vs IND 2026: गॉल टेस्ट के लिए कौन होने चाहिए भारत के 5 गेंदबाज? जाने यहां

SL vs IND: Who should be India’s 5 bowlers in 1st Test against Sri Lanka? (image via X) SL vs IND: जब भारत ऐतिहासिक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका...

मैं Kapil Dev की तरह फास्ट बाॅलिंग करियर बनाना चाहता था, लेकिन….., हरभजन सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान

Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर और वर्तमान राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने हाल में ही एक बड़ा बयान दिया है। क्रिकेट गलियारों...