Skip to main content

ताजा खबर

IND vs PAK: गिरते पड़ते टीम इंडिया 119 रन पर हुई ऑल आउट, पाकिस्तानी गेंदबाज कहर बनकर बरसे

IND vs PAK: गिरते पड़ते टीम इंडिया 119 रन पर हुई ऑल आउट, पाकिस्तानी गेंदबाज कहर बनकर बरसे

IND vs PAK (Pic Source X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां मैच आज (9 जून) न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में क्रिकेट की दुनिया के धुर विरोधी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। टी20 वर्ल्ड कप के इस हाईवोल्टेज मैच से पहले दोनों टीमें एक-एक मैच खेल चुकी हैं।

जिसमें भारत को आयरलैंड के खिलाफ जीत मिली है और पाकिस्तान को अमेरिका के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इसलिए पाकिस्तान को आज का मैच जीतना जरूरी है। इसलिए भारत को यह मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी पक्की करनी होगी।

IND vs PAK: 119 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, सारे प्लेयर्स हुए फेल

भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रन पर सिमट गई और पाकिस्तान को जीत के लिए 120 रन बनाने हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। शीर्ष क्रम, मध्य क्रम सबकुछ फेल रहा। आखिरी ओवर में पुछल्ले बल्लेबाजों के कुछ रन की बदौलत भारत 119 रन तक पहुंचने में कामयाब रहा।

रोहित शर्मा 13 रन, विराट कोहली चार रन, अक्षर पटेल 20 रन, सूर्यकुमार यादव सात रन, शिवम दुबे तीन रन, हार्दिक पांड्या सात रन बनाकर आउट हुए। रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह खाता नहीं खोल सके। वहीं, अर्शदीप सिंह नौ रन बनाकर रन आउट हुए। सिराज सात रन बनाकर नाबाद रहे।

ऋषभ पंत ने बचाई टीम इंडिया की इज्जत

भारत की ओर से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। उन्होंने 31 गेंद की अपनी पारी में छह चौके लगाए। ऋषभ पंत इस मुकाम तक नहीं पहुँच पाते अगर पाकिस्तान के खिलाड़ी उनके 3 कैच ना ड्रॉप करते। हालांकि, शायद आज उनका दिन था इसके वजह से वह टीम के लिए बड़ी पारी खेल सके। बात करें पाकिस्तानी गेंदबाजों के प्रदर्शन की तो  नसीम शाह और हारिस रऊफ ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद आमिर ने दो विकेट लिए। शाहीन अफरीदी को एक विकेट मिला।

आपको इस मैच के कुछ आंकड़ें बता दें कई, 11वें ओवर तक टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 89 रन बनाए थे। उसके बाद 8 ओवर में टीम इंडिया की तरफ से बस 30 रन अधिक बने और भारत ने 7 विकेट खोए। ये मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। इसके साथ ही यह टी20 विश्व कप मैच में भारत का सबसे कम स्कोर है, जहां वे ऑल आउट हुए हैं।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...