Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ Weather Report Day 1: बेंगलुरु टेस्ट मैच पर बारिश का साया, पहले दिन का खेल हो सकता है रद्द

IND vs NZ Weather Report Day 1: बेंगलुरु टेस्ट मैच पर बारिश का साया, पहले दिन का खेल हो सकता है रद्द

Chinnaswamy Stadium (Photo Source: X)

IND vs NZ Weather Report Day 1: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज (16 अक्टूबर) से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। हालांकि इस मैच के शुरू होने से पहले फैंस के लिए दुख भरी खबर सामने आई है। दरअसल इस मैच के पांचों दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। मुकाबले के पहले दिन से ही बारिश होने की संभावना जताई गई है।

वेदर फोरकास्ट की मानें तो बेंगलुरु टेस्ट मैच का कुछ हिस्सा बारिश से प्रभावित होने की संभावना है, खासकर पहला दिन। अगर ठंडी हवाएं पहले दिन चलती हैं और थोड़े बहुत बादल होते हैं तो ऐसे में दोनों ही टीमें इस टेस्ट में तीन-तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती हैं। मैच से एक दिन यानी मंगलवार को तेज बारिश की वजह से पिच ढकी हुई थी।

पिच के कवर्स के अंदर रहने उसमें नमी जरूर आई होगी और ऐसे में टीमें ज्यादा तेज गेंदबाजों की प्लेइंग XI में मौका देंगी और पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुनेंगी। मौजूदा समय में बेंगलुरु में बारिश हल्की-हल्की हो रही है और दोपहर के समय बारिश होने की संभावना 50 फीसदी से भी ज्यादा है।

IND vs NZ Weather Report Day 1: पहले दिन का वेदर रिपोर्ट

एक्यूवेदर के मुताबिक, सुबह करीब सवा 8 बजे बादल छाए हुए हैं और हल्की-हल्की बारिश हो रही है। दोपहर एक बजे से लेकर तीन बजे तक बारिश होने के आसार 50 फीसदी से ज्यादा हैं। हालांकि, सुबह मैच के टाइम यानी 9 बजे टॉस के समय और साढ़े 9 बजे मैच शुरू होने के समय बारिश की संभावना थोड़ी कम है।

यहां तक कि शाम को भी बारिश होने की संभावना सिर्फ 14 से 16 फीसदी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कुछ घंटों का खेल दोपहर को बारिश की वजह से रुक सकता है। यह तो तय है कि बारिश की वजह से टॉस समय पर नहीं हो पाएगा। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि, पहले दिन खेल हो पाता है या नहीं।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...