Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ 4th T20: जानें कैसा रहेगा विशाखापत्तनम में पिच का मिजाज, क्या गेंदबाजों को मिलेगी मदद या बल्लेबाज फिर बरसेंगे?

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X)
IND vs NZ (Image Credit- Twitter X)

विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच आज 28 जनवरी, बुधवार शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 सीरीज के पहले तीन मुकाबलों को अपने नाम कर, पहले ही टी20आई सीरीज को अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में चौथे मुकाबले में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए शायद भारतीय टीम मैनेजमेंट ज्यादा बदलाव ना करे।

दूसरी ओर, अब न्यूजीलैंड टीम इस मुकाबले में प्राइड के लिए खेलती हुई नजर आएगी। वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम करने के बाद, कीवियों को मैन इन ब्लू के खिलाफ पहले तीन मुकाबलों में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। खैर, आइए जानते हैं कि इस चौथे मुकाबले के लिए पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है?

मैच डिटेल्स

मैच भारत बनाम न्यूजीलैंड, चौथा टी20 2026
वेन्यू एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम
दिनांक और समय बुधवार, 28 जनवरी; शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स, जियो हॉटस्टार (ऐप और वेबसाइट)

भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20, पिच रिपोर्ट (Pitch Report)

विशाखापत्तनम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहने की उम्मीद है, जिसका मतलब है कि बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने का भरपूर आनंद उठा सकेंगे। 2023 में खेले गए पिछले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भी रनों की बारिश हुई थी, जिसमें 400 से अधिक रन बने थे और ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसे भारत ने सफलतापूर्वक हासिल कर लिया था। मुकाबले में टाॅस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।

चौथे मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि विश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड: डेवोन काॅन्वे, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैंपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कायल जैमिसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

আরো ताजा खबर

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया से अलग ड्रेसिंग रूम करेंगे इस्तेमाल, जानिए क्या है ICC का नियम

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी जल्द ही इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ नजर आएंगे। हालांकि, इस दौरे के दौरान...

संदीप पाटिल बने मुंबई क्रिकेट टीम के नए मेंटर, 50 साल बाद मिला यह खास मौका

Sandeep Patil (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य संदीप पाटिल की मुंबई क्रिकेट में वापसी हो गई है। मुंबई...

24 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. पीठ की बार-बार होने वाली चोट के कारण नान्द्रे बर्गर MLC 2026 से बाहर हो गए हैं टेक्सास सुपर किंग्स को मेजर...

SM Trends: 24 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत के शुभमन गिल आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि न्यूजीलैंड के मैट हेनरी जसप्रीत बुमराह...