Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ 3rd Test Ticket 2024 Online Booking: जाने मुंबई में होने वाले मैच के लिए कैसे बुक कर सकते हैं टिकट

IND vs NZ 3rd Test Ticket 2024 Online Booking जाने मुंबई में होने वाले मैच के लिए कैसे बुक कर सकते हैं टिकट

Wankhede Stadium (Photo Source: Twitter)

सपनों का शहर मुंबई, भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच होस्ट करने के लिए बिल्कुल तैयार नजर आ रहा है। बता दें कि शहर के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच 1 से 5 नवंबर के बीच खेला जाएगा।

तो वहीं इस मैच के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने टिकटों की बिक्री के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। फैंस आज यानि कि 18 अक्टूबर, शुक्रवार से इस टेस्ट मैच के लिए टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। न्यूनतम टिकट का मूल्य 375 रुपए, जबकि अधिकतम टिकट का मूल्य 25 हजार रुपए है। खैर, आइए आपको बताते हैं कि आप किस तरह इस मैच टिकट बुक कर सकते हैं?

क्रिकेट फैंस पेटीएम इनसाइडर ऐप और वेबसाइट के जरिए टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक ऑफलाइन टिकटों को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

Frequently Asked Questions (FAQs)

सवाल: भारत बनाम न्यूजीलैंड, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में तीसरे टेस्ट के टिकट कहां बेचे जाएंगे?

जबाव: टिकट आप पेटीएस इनसाइडर फोन ऐप व वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

सवाल: भारत बनाम न्यूजीलैंड, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में होने वाले तीसरे टेस्ट के टिकटों की बिक्री कब शुरू होगी?

जबाव: 18 अक्टूबर, 2024 दोपहर 12 बजे से

सवाल: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए ऑफलाइन टिकट कैसे बुक करें?

जबाव: फिलहाल, ऑफलाइन टिकटों की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

S. No स्टैंड का नाम प्रति टिकट का मूल्य (सभी करों के साथ)
1 सचिन तेंदुलकर स्टैंड (R, S, T, U, V) INR 1,500
2 विजय मर्चेंट पवेलियन (F, G, H, I, J, L) INR 1,500
3 सुनील गावस्कर पवेलियन (J, H) INR 375
4 दिलीप वेंगसकर स्टैंड (H, I, J, K, X, Y) INR 1,500
5 सचिन तेंदुलकर स्टैंड (A, B, C, D, E, F, G) INR 1,500
6 सुनील गावस्कर पवेलियन (A, C, E, F) INR 625
7 विजय मर्चेंट पवेलियन (B, C, D, E) INR 1,500
8 सचिन तेंदुलकर स्टैंड (Box 16, 17 L2; Box 1, 2 L1) INR 25,000

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...