
IND vs NZ (Photo Source: X)
IND vs NZ, 3rd Test: Day 2 Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है। खेल के पहले दिन न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 235 पर ऑलआउट हो गई थी। टीम इंडिया ने दिन के अंत तक 4 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए थे।
आज खेल के दूसरे दिन टीम इंडिया एजाज पटेल की शानदार गेंदबाजी के चलते पहली पारी में 263 पर ऑलआउट हो गई। दिन के अंत तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए हैं। आइए आपको खेल के दूसरे दिन का सारा हाइलाइट्स बताते हैं-
गिल और पंत ने ठोके शानदार अर्धशतक
पहले दिन के खेल के बाद शुभमन गिल (31*) और ऋषभ पंत (1*) नाबाद क्रीज पर मौजूद थे। दूसरे दिन दोनों बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए अर्धशतक लगाए। गिल और पंत दोनों ने ईश सोढ़ी द्वारा डाले गए 30वें ओवर में अपने अर्धशतक पूरे किए। शुभमन गिल ने 66 गेंदों में और ऋषभ पंत ने मात्र 36 गेंदों में अर्धशतक ठोका। यह गिल के टेस्ट करियर का सातवां और पंत का 19वां अर्धशतक है।
RISHABH PANT IS THE STAR OF TEST CRICKET – PURE ENTERTAINER. 🔥pic.twitter.com/viokVd00FF
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 2, 2024
RISHABH PANT IS THE STAR OF TEST CRICKET – PURE ENTERTAINER. 🔥pic.twitter.com/viokVd00FF
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 2, 2024
FIFTY IN JUST 36 BALLS BY RISHABH PANT…!!! 🤯
– What a knock by Pant, a blockbuster guy in Test cricket! pic.twitter.com/hMVmewd84b
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 2, 2024
IND vs NZ: गिल और पंत के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई 96 रन की साझेदारी
ऋषभ पंत 38वें ओवर की तीसरी गेंद पर ईश सोढ़ी के हाथों LBW आउट हो गए और 180 के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा। ऋषभ ने 59 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 60 रनों की पारी खेली। उनके और गिल के बीच पांचवें विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी हुई।
WELL PLAYED, RISHABH PANT. 🙇♂️
The crisis man of India did his job once again – came in at 86/4 and smashed a wonderful 60 (59). ⭐ pic.twitter.com/brGxOIF3HH
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 2, 2024
जडेजा और सरफराज सस्ते में लौटे पवेलियन
पहली पारी में रवींद्र जडेजा और सरफराज खान फ्लॉप रहे। रवींद्र जडेजा ग्लेन फिलिप्स के हाथों 25 गेंदों में 14 पर और सरफराज खान एजाज पटेल के खिलाफ 4 गेंदें खेलकर डक पर आउट हुए।
शतक से चूके शुभमन गिल
शुभमन गिल ने टीम इंडिया के लिए 146 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 90 रन की शानदार पारी खेली। वह एजाज पटेल की गेंद पर डेरिल मिचेल को कैच थमा बैठे और शतक से चूके, भारत को 227 के स्कोर पर 8वां झटका लगा।
HEARTBREAK FOR SHUBMAN GILL. 💔
– 90 (146) with 7 fours and 1 six, missed out on a very well deserved century. He rescued India when they were in trouble, well done Gill. 🇮🇳 pic.twitter.com/3zI0ts7skF
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 2, 2024
वाशिंगटन सुंदर ने खेली 38 रन की नाबाद पारी
वाशिंगटन सुंदर ने बल्लेबाजी में भी जौहर दिखाते हुए 36 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 38 रन की नाबाद पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए एजाज पटेल ने 21.4 ओवरों में 103 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इनके अलावा, मैट हेनरी, ग्लेन फिलिप्स और ईश सोढ़ी के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।
IND vs NZ: दूसरी पारी में 44 के स्कोर पर न्यूजीलैंड ने गंवाए 3 विकेट
दूसरी पारी के पहले ही ओवर में आकाश दीप ने टॉम लैथम (1) को बोल्ड कर न्यूजीलैंड को 2 रन के स्कोर पर पहला झटका दिया। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने डेवोन कॉनवे (22) और अश्विन ने रचिन रवींद्र (4) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। दूसरी पारी में कीवी टीम ने 44 के स्कोर पर तीन बड़े विकेट गंवा दिए।
AKASH DEEP BAMBOOZLED LATHAM. 🤯 pic.twitter.com/zbwVW4h5k7
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 2, 2024
RAVI ASHWIN GETS RACHIN. 🤯🔥 pic.twitter.com/9sKXmRgep5
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 2, 2024
अश्विन ने पकड़ा शानदार कैच
डेरिल मिचेल ने 28वें ओवर के दौरान रवींद्र जडेजा की गेंद पर मिड ऑन पर एक शॉट खेला। गेंद हवा में थी और अश्विन से काफी दूर भी थी। लेकिन अन्ना ने अपनी बांई ओर दौड़ लगाते हुए और गेंद पर नजरें जमाए हुए शानदार कैच पकड़ा। डेरिल मिचेल 44 गेंदों में मात्र 21 रन बना पाए। जडेजा ने इसके बाद टॉम ब्लंडल (4) को भी अपना शिकार बनाया।
Runs backwards
Keeps his eyes 👀 on the ball
Completes an outstanding catch 👍
Sensational stuff from R Ashwin! 👏 👏
Live ▶️ https://t.co/KNIvTEy04z#TeamIndia | #INDvNZ | @ashwinravi99 | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/ONmRJWPk8t
— BCCI (@BCCI) November 2, 2024
IND vs NZ: अश्विन ने ग्लेन फिलिप्स को किया क्लीन बोल्ड
अश्विन द्वारा डाली गई 33वें ओवर की पहली और तीसरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने दो शानदार छक्के लगाए थे। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं आया और फिर अश्विन ने कमबैक करते हुए फिलिप्स को क्लीन बोल्ड कर दिया।अश्विन ने कैरम गेंद फेंकी, फिलिप्स गलत लाइन पर खेल बैठे और फिर गेंद स्टंप्स से टकरा गई।
Carrom ball and Timber
Execution and Magic 🪄
Ravi Chandran Ashwin pic.twitter.com/XnCqLK4HuT
— Archisman Mishra (@iamarchis16) November 2, 2024
ग्लेन फिलिप्स 14 गेंदों में एक चौके और 3 छक्के की मदद से 26 रन की पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने फिर 44वें ओवर में मैट हेनरी (10) को आउट कर 171 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को 9वां झटका दिया। दूसरे दिन के अंत तक न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा 4 और अश्विन 3 विकेट चटका चुके हैं। वहीं, आकाश दीप और वाशिंगटन सुंदर ने भी 1-1 विकेट लिए।
What a way to get the final wicket of the day 🙌
Make that 4⃣ for Ravindra Jadeja 👏👏
Scorecard – https://t.co/KNIvTEyxU7#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank | @imjadeja pic.twitter.com/r6sTQSHgYf
— BCCI (@BCCI) November 2, 2024
IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त
DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

