
IND vs NZ 2026, 3rd ODI (image via getty)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा व निर्णायक मैच आज 18 जनवरी, रविवार को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 41 रनों से जीत दर्ज कर, वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में किसी वनडे सीरीज को अपने नाम किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (137) और ग्लेन फिलिप्स (106) की शतकीय पारियों के दम पर 338 रनों का मजबूत लक्ष्य, भारत के सामने जीत के लिए रखा। हालांकि, भारतीय टीम इसका पीछा करते हुए 296 रनों पर ढेर हो गई।
मैच में पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 124 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन चेजमास्टर भी इस मैच में भारत को जीत नहीं दिला पाए।
भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरे वनडे मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर कुल 337 रन बनाए। हालांकि, भारत ने मैच में न्यूजीलैंड के 58 रनों पर तीन विकेट हासिल कर लिए थे, लेकिन इसके बाद डेरिल मिचेल (137) और ग्लेन फिलिप्स (106) ने चौथे विकेट के लिए 219 रनों की साझेदारी कर, टीम का स्कोर 300 के पार लगाया।
दूसरी ओर, भारतीय टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज व कुलदीप यादव के हाथ एक-एक सफलता लगी।
इसके बाद, जब भारत न्यूजीलैंड से मिले टारगेट का पीछा करने उतरी, तो गिल एंड कंपनी 296 रनों पर सिमट गए। टाॅप ऑर्डर में विराट कोहली (124) के अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। रोहित शर्मा 11, शुभमन गिल 23, श्रेयस अय्यर 3 और केएल राहुल महज 1 रन का ही योगदान दे पाए।
अंत में हर्षित राणा (52) और नीतीश रेड्डी (53) ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर, कोहली के साथ अहम साझेदारियां की। न्यूजीलैंड के लिए जैकरी फूक्स व के क्लार्क को 3-3 और जेडन लिनिक्स को 2 व कायल जैंमिसन के हाथ 1 सफलता लगी।
अभिषेक शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स में रखने के लिए ‘बहुत मिन्नतें की थीं’ – रिकी पोंटिंग ने किया खुलासा
4 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
T20 World Cup 2026: एमएस धोनी ने भारत को बताया ‘सबसे खतरनाक टीम’, मैन इन ब्लू खिताब बचाने को तैयार
T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ मैच बायकाॅट पर भड़के श्रीकांत, बोले ‘पाकिस्तान डरा हुआ है’

