Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: 3 बड़े रिकाॅर्ड जिन्हें रोहित शर्मा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में पूरा कर सकते हैं

IND vs NZ: 3 बड़े रिकाॅर्ड जिन्हें रोहित शर्मा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में पूरा कर सकते हैं

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से वडोदरा में होने जा रही है। इस सीरीज में सभी की नजरें भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पर टिकी होंगी।

लंबे ब्रेक के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले रोहित ने हाल के मुकाबलों में शानदार फॉर्म दिखाई है और अब वह घरेलू मैदान पर एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन से रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराने के करीब हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया वनडे मुकाबलों में रोहित शर्मा ने एक अर्धशतक और एक बेहतरीन शतक लगाया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी उन्होंने लगातार दो अहम अर्धशतक जड़े। अपनी लय बनाए रखने के लिए रोहित ने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलते हुए शानदार शतक भी लगाया, जिससे यह साफ हो गया कि वह पूरी तरह फिट और आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। खैर, 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हिटमैन रोहित शर्मा तीन बडे़ रिकाॅर्ड्स को अपने नाम कर सकते हैं:

रिकॉर्ड नंबर 1: 14,000 लिस्ट-ए रन पूरे करने का मौका

रोहित शर्मा लिस्ट-ए क्रिकेट में 14,000 रन पूरे करने से सिर्फ 87 रन दूर हैं। अब तक वह 352 लिस्ट-ए मैचों में 13,913 रन बना चुके हैं। अगर वह यह आंकड़ा पार कर लेते हैं, तो वह भारत के चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हो जाएंगे जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

रिकॉर्ड नंबर 2: वनडे रन चार्ट में जैक्स कैलिस से आगे निकल सकते हैं

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम फिलहाल 11,516 रन दर्ज हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस के 11,579 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए केवल 63 रन चाहिए। ऐसा करते ही रोहित वनडे इतिहास के टॉप-8 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हो जाएंगे।

रिकॉर्ड नंबर 3: प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में नया मुकाम

रोहित शर्मा अब तक भारत के लिए 27 बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीत चुके हैं और वह इस मामले में युवराज सिंह के बराबर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर रोहित कोई मैच जिताऊ प्रदर्शन करते हैं, तो वह इस सूची में चौथे स्थान पर पहुंच सकते हैं।

साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ यह वनडे सीरीज रोहित शर्मा के करियर के लिए बेहद खास साबित हो सकती है, जहां वह न सिर्फ टीम इंडिया को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे, बल्कि अपने शानदार करियर में एक और यादगार अध्याय भी जोड़ सकते हैं। इस सीरीज के जरिए रोहित वर्ल्ड कप 2027 खेलने का रास्ता भी मजबूत करते हुए नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...