Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: 3 खिलाड़ी जो न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में वाॅशिंगटन सुंदर को रिप्लेस कर सकते हैं

Washington Sundar (Image Credit- Twitter X)
Washington Sundar (Image Credit- Twitter X)

आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20आई सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें थोड़ी बढ़ती हुई नजर आ रही है। बता दें कि वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान चोटिल हुए वाॅशिंगटन सुंदर, वनडे सीरीज के बाद अब 21 जनवरी से शुरू होने वाली टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।

यह भारत की टी20 वर्ल्ड कप से पहले तैयारियों को एक करारा झटका माना जा रहा है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट ने वनडे सीरीज के लिए आयुष बडोनी को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया है।

लेकिन मैनेजमेंट ने अभी तक टी20आई सीरीज के लिए सुंदर के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है। तो वहीं, आज इस खबर हम आपको ऐसे 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सुंदर को टी20 सीरीज में रिप्लेस कर सकते हैं। आइए इन 3 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं:

1. रमनदीप सिंह

Ramandeep Singh and Hardik Pandya

सुंदर को न्यूजीलैंड टी20आई सीरीज में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर रमनदीप सिंह रिप्लेस कर सकते हैं। हालांकि, रमनदीप को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपनी काबिलियत आईपीएल में दिखाई है। केकेआर और एमआई के लिए रमनदीप ने कई मैचों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। इसके अलावा पिछले सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में रमनदीप ने 195.32 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ कुल 209 रन बनाए थे।

2. रियान पराग

Riyan Parag.

असम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले रियान पराग ऐसे दूसरे खिलाड़ी हैं, जो चोटिल वाॅशिंगटन सुंदर को न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए रिप्लेस कर सकते हैं। आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ पराग गेंदबाजी में भी अहम योगदान दे सकते हैं। इसके अलावा भारतीय टीम और आईपीएल में राजस्थान राॅयल्स के साथ पराग ने अपनी उपयोगिता सिद्ध की है। साथ ही उन्हें भारत के लिए 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का अनुभव भी प्राप्त है।

3. क्रुणाल पांड्या

Krunal Pandya

क्रुणाल पांड्या ऐसे तीसरे खिलाड़ी हैं, जो सुंदर को रिप्लेस करने की रेस में सबसे आगे हैं। अनुभवी ऑलराउंडर को आईपीएल के साथ-साथ टी20 क्रिकेट खेलने का खासा अनुभव है। पिछले साल बड़ौदा के लिए स्मैट में पांड्या ने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी अहम पारियां खेली थी। हालांकि, वह साल 2021 में भारत के लिए आखिरी बार खेलते हुए नजर आए थे, लेकिन 34 वर्षीय खिलाड़ी अभी भी सुंदर का एक लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट साबित हो सकता है।

আরো ताजा खबर

आकाश दीप ने क्यों नहीं बुलाए विराट, रोहित और धोनी? शादी के बाद सामने आई दिलचस्प वजह

Akash Deep (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने 24 जून को वाराणसी के एक होटल में अक्षिता राज के साथ शादी रचाई। यह समारोह पूरी तरह...

25 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ENG vs NZ, 3rd Test: टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया; मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स तीसरे टेस्ट से...

SM Trends: 25 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत ने आज ही के दिन 25 जून 1983 को लंदन के मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीम को 43 रनों...

“ऐसा पहले कभी नहीं देखा” – जोस बटलर ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफों के बांधे पुल

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को हैरान कर रहे हैं। हाल ही में श्रीलंका में आयोजित...