Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ, 2nd Test: Day 2 Highlights: पहली पारी में 156 पर सिमटी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने बनाई 301 रनों की बढ़त

IND vs NZ (Photo Source: Getty Images)

IND vs NZ, 2nd Test: Day 2 Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 24 अक्टूबर से पुणे में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने पहले दिन के अंत तक पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए थे। दूसरे दिन टीम की पारी 156 रनों पर सिमट गई।

न्यूजीलैंड ने दिन के अंत तक दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना लिए हैं। टॉम ब्ल्डंल (30*) और ग्लेन फिलिप्स (9*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं। आइए आपको दूसरे दिन के खेल का सारा हाइलाइट्स बताते हैं-

IND vs NZ: 56 के स्कोर पर भारत ने गंवाए तीन विकेट

दूसरे दिन मिचेल सेंटनर ने शुभमन गिल को आउट कर टीम को दूसरी सफलता दिलाई। शुभमन गिल ने 72 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली। सेंटनर ने इसके बाद विराट कोहली (1) को बोल्ड किया और 56 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा।

STEPPING DOWN AND HITTING A SIX OVER THE BOWLER’S HEAD. 🥶

– Shubman Gill played a crazy shot! 🤯pic.twitter.com/CzDuydZfwt

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 25, 2024

ग्लेन फिलिप्स ने यशस्वी और पंत पर कसा शिकंजा

दूसरे छोर से ग्लेन फिलिप्स ने अटैक करते हुए भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल (30) और ऋषभ पंत (18) को आउट किया। मात्र 83 के स्कोर पर आधी भारतीय टीम पवेलियन लौट गई थी।

IND vs NZ: सेंटनर ने इन बल्लेबाजों का विकेट चटकाकर पूरा किया 7 विकेट हॉल

मिचेल सेंटनर ने सरफराज खान (11), रविचंद्रन अश्विन (4), रवींद्र जडेजा (38), आकाश दीप (6) और जसप्रीत बुमराह (0) को आउट कर टेस्ट क्रिकेट में पहला सात विकेट-हॉल लिया। सेंटनर ने 19.3 ओवरों में 53 रन देकर 7 विकेट चटकाए। वहीं, ग्लेन फिलिप्स के नाम दो और टिम साउदी के एक विकेट शामिल रहे। रवींद्र जडेजा ने 46 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 38 रनों की पारी खेली। वहीं, वाशिंगटन सुंदर ने 21 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाए।

RAVINDRA JADEJA – THE MVP FOR A REASON OF TEST TEAM. 🇮🇳pic.twitter.com/wN8OF2GYOz

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 25, 2024

दूसरी पारी में सुंदर ने न्यूजीलैंड को दिया पहला झटका

वाशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के 10वें ओवर में डेवोन कॉनवे को LBW आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। कॉनवे 25 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अश्विन ने 19वें ओवर में विल यंग (18) को आउट कर 78 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया।

IND vs NZ: सुंदर ने रचिन रवींद्र को किया बोल्ड

वाशिंगटन सुंदर ने 22वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रचिन रवींद्र को बोल्ड आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। रचिन जिन्होंने पहली पारी में 65 रन बनाए थे, दूसरी पारी में 13 गेंदों में मात्र 9 रन ही बना पाए। सुंदर ने फिर डेरिल मिचेल (18) और न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम पर भी शिकंजा कसा। दूसरी पारी में 183 के स्कोर पर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी। टॉम लैथम ने 133 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों की मदद से 86 रनों की पारी खेली, उन्होंने 82 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।

Washington Sundar giving a historic performance in Pune.

– 11 wickets already! 🔥pic.twitter.com/sZc3kQcYkZ

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 25, 2024

NEW ZEALAND 198/5 ON DAY 2 STUMPS.

– The lead is of 301 runs with Kiwis, they’re in commending position in the Pune Test. pic.twitter.com/zFVmgtkwwX

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 25, 2024

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...