Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ, 2nd Test: सुंदर की आलसी फील्डिंग, जड्डू ने फिर अपनी चतुराई से कीवी बल्लेबाज को किया रन आउट, देखें वीडियो

IND vs NZ (Photo Source: X)

IND vs NZ, 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 24 अक्टूबर से पुणे के एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। खेल के दूसरे दिन के अंत तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना लिए थे। आज तीसरे दिन पहले सेशन में ही कीवी टीम 255 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत को मैच जीतने के लिए अब 359 रन बनाने होंगे।

IND vs NZ: टॉम लैथम ने खेली 86 रन की पारी

दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के प्रदर्शन की बात करें तो टीम को उतनी अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी। वाशिंगटन सुंदर ने 10वें ओवर में डेवोन कॉनवे को LBW आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। कॉनवे 25 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अश्विन ने 19वें ओवर में विल यंग (18) को आउट कर 78 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया था।

रचिन रवींद्र (9) और डेरिल मिचेल (18) भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने 133 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों की मदद से 86 रनों की पारी खेली। वह दूसरे दिन 45वें ओवर के दौरान सुंदर के हाथों आउट हुए थे।

तीसरे दिन रवींद्र जडेजा ने की शानदार गेंदबाजी

खेल के तीसरे दिन रवींद्र जडेजा ने टॉम ब्लंडल को आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। ब्लंडल ने 83 गेंदों में में 41 रन की पारी खेली। जड्डू ने फिर मिचेल सेंटनर (4) और अश्विन ने टिम साउदी को डक पर पवेलियन भेजा। न्यूजीलैंड की टीम 238 के स्कोर पर 8 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद टीम के पास ज्यादा बल्लेबाजी बची भी नहीं थी। रवींद्र जडेजा ने फिर अटैक करते हुए एजाज पटेल (1) का विकेट चटकाया। फिर विलियम ओ’रूर्के रन-आउट हो गए, और टीम 255 रनों पर ऑलआउट हो गई।

IND vs NZ, 2nd Test: रवींद्र जडेजा ने इस तरह विलियम ओ’रूर्के को किया रन आउट

विलियम ओ’रूर्के जिस अंदाज में रन-आउट हुए वह चर्चा का विषय बना हुआ है। जडेजा द्वारा डाले गए 70वें ओवर की चौथी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने एक रन पूरा कर लिया था। बहुत ही आलसी फील्डिंग थी, लेकिन उससे भी ज्यादा ग्लेन फिलिप्स और विलियम ओ’रूर्के की रनिंग बिटविन द विकेट थी।

सुंदर ने कोई फुर्ती नहीं दिखाई और उन्होंने गेंद के उनके पास आने का इंतजार किया। जिसके चलते फिलिप्स ने दूसरा रन लेने का सोचा। सुंदर ने गेंद को पकड़ कर सीधा रवींद्र जडेजा की ओर थ्रो किया, जड्डू बॉलर्स एंड पर ही खड़े थे और उन्होंने गेंद को स्टंप पर बेपरवाही से फ्लिक कर ओ’रूर्के को रन आउट किया।

𝘼 𝙧𝙪𝙣-𝙤𝙪𝙩 𝙤𝙪𝙩 𝙤𝙛 𝙣𝙤𝙬𝙝𝙚𝙧𝙚!

A Ravindra Jadeja special! 🙌 🙌

Live ▶️ https://t.co/YVjSnKCtlI #TeamIndia | #INDvNZ | @imjadeja | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/pqu4qE3GET

— BCCI (@BCCI) October 26, 2024

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में वाशिंगटन सुंदर ने 19 ओवर में 56 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। वहीं, अश्विन ने दो और रवींद्र जडेजा के नाम तीन विकेट शामिल रहे।

আরো ताजा खबर

संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था।...

15 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ICC ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ का नया फॉर्मेट जोड़ा है इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027...

SM Trends: 15 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) आईसीसी ने अगले साल होने वाले पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। यह 14 टीमों का...

ENG vs IND: कार्डिफ में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? यहां देखें सभी आंकड़े

Cardiff in ODIs (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को वेल्स की राजधानी कार्डिफ के प्रसिद्ध सोफिया गार्डन्स मैदान...