Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ, 2nd Test: पहली पारी में 156 पर सिमटी टीम इंडिया, मिचेल सेंटनर ने झटके 7 विकेट

IND vs NZ 2nd Test पहली पारी में 156 पर सिमटी टीम इंडिया मिचेल सेंटनर ने झटके 7 विकेट

IND vs NZ (Photo Source: Getty Images)

IND vs NZ, 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 24 अक्टूबर से पुणे में खेला जा रहा है। खेल के पहले दिन टॉस जीतकर न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 259 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। टीम इंडिया ने दिन के अंत तक एक विकेट के नुकसान पर 16 रन बनाए थे।

यशस्वी जायसवाल (6*) और शुभमन गिल (10*) नाबाद क्रीज पर मौजूद थे। आज दूसरे मेजबान की मंशा कीवियों पर बड़ी बढ़त हासिल करने की थी। लेकिन मिचेल सेंटनर की शानदार गेंदबाजी के चलते टीम पहली पारी में 156 रनों पर ऑलआउट हो गई।

यहाँ देखे:- फिरकी के आगे टीम इंडिया के बल्लेबाज हुए फेल, पुणे की पिच पर Mitchell Santner ने किया खेल

56 के स्कोर पर भारत ने गंवाया तीसरा विकेट

पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन की बात करें तो खेल के पहले दिन आखिरी सेशन में कप्तान रोहित शर्मा 9 गेंदें खेलकर टिम साउदी के खिलाफ डक पर आउट हुए थे। भारत को 1 रन के स्कोर पर ही बड़ा झटका लगा था। दूसरे दिन मिचेल सेंटनर ने शुभमन गिल को आउट कर टीम को दूसरी सफलता दिलाई। शुभमन गिल ने 72 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली। सेंटनर ने इसके बाद विराट कोहली (1) को बोल्ड किया और 56 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा।

ग्लेन फिलिप्स ने यशस्वी और पंत पर कसा शिकंजा

दूसरे छोर से ग्लेन फिलिप्स ने अटैक करते हुए भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल (30) और ऋषभ पंत (18) को आउट किया। मात्र 83 के स्कोर पर आधी भारतीय टीम पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद सरफराज खान (11) और रविचंद्रन अश्विन (4) ने भी अपने प्रदर्शन से टीम को निराश किया। रवींद्र जडेजा ने 46 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 38 रनों की पारी खेली। वहीं, वाशिंगटन सुंदर ने 21 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाए।

मिचेल सेंटनर (7/53) ने पुणे में टेस्ट मैचों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड बनाया

मिचेल सेंटनर ने पहली पारी में भारत के खिलाफ 19.3 ओवरों में 53 रन देकर 7 विकेट चटकाए। सेंटनर ने शुभमन गिल, विराट कोहली, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, अश्विन, आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह का विकेट चटकाया। बता दें, यह पुणे में टेस्ट में अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रिकॉर्ड हैं। वाशिंगटन सुंदर (7/59) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में शानदार गेंदबाजी कर यह रिकॉर्ड अपने नाम कायम किया था, लेकिन सेंटनर ने उनको पछाड़ दिया है। वहीं, भारत के खिलाफ पहली पारी में ग्लेन फिलिप्स ने दो और टिम साउदी ने एक विकेट चटकाया।

আরো ताजा खबर

सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह

Sunil Narine (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे विवाद के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज...

2017 में टीम इंडिया का कोच बनने वाले थे वीरेंद्र सहवाग, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाए

Virat Kohli Virender Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2017 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा खुलासा...

फील्डिंग कोच टी दिलीप को रोहित शर्मा ने दी भावुक विदाई, बोले ‘आपने टीम के अंदर जादू कर दिया’

Garu Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप को भावुक अंदाज में विदाई दी...

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

Team India (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे...