Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ 2nd T20: न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए दिया 209 रनों का लक्ष्य, सेंटनर ने खेली तूफानी पारी 

IND vs NZ 2nd T20 (Image Credit- Twitter X)
IND vs NZ 2nd T20 (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 23 जनवरी, शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में टाॅस जीतकर भारत ने न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 209 रनों का एक मजबूत टारगेट रखा है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टी20 मैच, पहली पारी का हाल

मैच की पहली पारी के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवियों ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 208 रन बनाए।

टीम के लिए सलामी बल्लेबाज डेवोन काॅन्वे (19) और टिम सेफर्ट (24) ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। तो वहीं, रचिन रवींद्र ने फाॅर्म में लौटते हुए 26 गेंदों में 2 चौके व 4 छक्कों की मदद से 44 रनों की पारी खेली।

हालांकि, पिछले मैच के हीरो डेरिल मिचेल (18) और ग्लेन फिलिप्स (19) बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। तो वहीं, अंत में न्यूजीलैंड के लिए कप्तान मिचेल सेंटनर ने 27 गेंदों में 47* और जैकरी फूक्स ने 8 गेंदों में 15* रन जोड़कर टीम का स्कोर 200 के पार लगाया।

दूसरी ओर, भारतीय क्रिकेट टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे के हाथ 1-1 सफलता लगी।

देखने लायक बात होगी कि क्या भारत न्यूजीलैंड से मिले 209 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा कर पाती है या नहीं? बता दें कि भारत ने फिलहाल पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर रखी है। पहले टी20 में भारत ने 48 रनों से जीत दर्ज की थी। पहले मैच के हीरो अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

CSK vs DC, Top 10 Memes: चेन्नई बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, CSK vs DC: Top 10 memes (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 के 18वें मैच में, चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली...

IPL 2026: लगातार 3 हार के बाद मिली चेन्नई सुपर किंग्स को पहली जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया 

CSK vs DC (Image Credit- Twitter X) चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 18वां मैच आज 11 अप्रैल, शनिवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम...

बाबर आजम ने रचा इतिहास, PSL में 4000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी

Babar Azam (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में...

IPL 2026: MI vs RCB मैच से पहले देखें वानखेड़े की पिच रिपोर्ट और जाने संभावित प्लेइंग XI के बारे में

IPL 2026, MI vs RCB: Pitch report and probable playing XI (image via X) मुंबई इंडियंस, आईपीएल 2026 के 20वें मैच में रविवार, 12 अप्रैल को प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में...