

सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर विशाखापत्तनम में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान ने कहा है कि रात में बाद में ओस का असर पड़ेगा। टॉस के दौरान सूर्यकुमार ने बताया कि इशान किशन चोट लगने की वजह से मैच नहीं खेल रहे हैं। भारत ने प्लेइंग इलेवन में बाएं हाथ के बल्लेबाज की जगह अर्शदीप सिंह को शामिल किया है। मेजबान टीम पहले तीन मैच जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है।
टीम्स पर डालें एक नजर
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
भारतीय क्रिकेट टीम टी20 सीरीज के पहले तीन मुकाबलों को अपने नाम कर, पहले ही टी20आई सीरीज को अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में चौथे मुकाबले में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए शायद भारतीय टीम मैनेजमेंट ज्यादा बदलाव ना करे।
दूसरी ओर, अब न्यूजीलैंड टीम इस मुकाबले में प्राइड के लिए खेलती हुई नजर आएगी। वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम करने के बाद, कीवियों को मैन इन ब्लू के खिलाफ पहले तीन मुकाबलों में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। खैर, आइए जानते हैं कि इस चौथे मुकाबले के लिए पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है?
विशाखापत्तनम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहने की उम्मीद है, जिसका मतलब है कि बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने का भरपूर आनंद उठा सकेंगे। 2023 में खेले गए पिछले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भी रनों की बारिश हुई थी, जिसमें 400 से अधिक रन बने थे और ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसे भारत ने सफलतापूर्वक हासिल कर लिया था। मुकाबले में टाॅस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच मां का फोन आते ही रुके नीतीश कुमार रेड्डी, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल
IND vs AFG: धवन-कोहली को पीछे छोड़ शुभमन गिल ने बनाया रिकाॅर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने
INDW vs PAKW: महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना पाकिस्तान से, पिच रिपोर्ट, मौसम का मिजाज व संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानें
ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग

