Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ 2026: 3 कारण जिसकी वजह से ईशान किशन को वनडे सीरीज के लिए चुनना सही फैसला है

Ishan Kishan (Image credit Twitter - X)
Ishan Kishan (Image credit Twitter – X)

न्यूजीलैंड के खिलाफ 2026 की वनडे सीरीज के लिए अगर भारतीय टीम ईशान किशन को मौका देती है, तो यह फैसला कई मायनों में सही साबित हो सकता है। मौजूदा हालात और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं का झुकाव ईशान की ओर होना पूरी तरह समझ में आता है। इसके पीछे तीन बड़ी वजहें हैं, जो उन्हें इस सीरीज के लिए मजबूत दावेदार बनाती हैं। आइए इन 3 वजह के बारे में इस खबर के माध्यम से जानते हैं:

1. पहली वजह – शानदार मौजूदा फॉर्म

ईशान किशन इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने लगातार रन बनाए हैं और बड़े मैचों में जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी की है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

इसके बाद विजय हज़ारे ट्रॉफी में उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में शतक लगाकर सबको चौंका दिया। ऐसे प्रदर्शन से साफ है कि ईशान आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और बड़े मंच पर खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

2. दूसरी वजह – सफेद गेंद क्रिकेट के लिए सही खिलाड़ी

वनडे क्रिकेट में तेज शुरुआत और मिडिल ओवर्स में रन गति बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। ईशान किशन इस भूमिका में बिल्कुल फिट बैठते हैं। वह बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं, जो पावरप्ले में तेजी से रन बना सकते हैं और जरूरत पड़ने पर पारी को संभाल भी सकते हैं। उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता और संतुलन दोनों देखने को मिलता है, जो वनडे फॉर्मेट में टीम के लिए फायदेमंद होता है।

3. तीसरी वजह – टीम कॉम्बिनेशन में लचीलापन

ईशान किशन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह कई भूमिकाएं निभा सकते हैं। वह ओपनिंग भी कर सकते हैं और मिडिल ऑर्डर में भी बल्लेबाज़ी कर सकते हैं। इसके अलावा, वह एक विकेटकीपर भी हैं, जिससे टीम को अतिरिक्त बल्लेबाज खिलाने का विकल्प मिलता है। बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के कारण वह टीम के टॉप और मिडिल ऑर्डर में संतुलन भी लाते हैं।

वनडे क्रिकेट के लिए उपयुक्त खेल शैली और टीम संयोजन में लचीलेपन की वजह से ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2026 की वनडे सीरीज के लिए चुनना भारत के लिए एक समझदारी भरा फैसला माना जा रहा है। अगर उन्हें मौका मिलता है, तो वह टीम इंडिया के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।

আরো ताजा खबर

RCB vs GT: आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस मैच में देखने को मिल सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स और माइलस्टोन

IPL 2026 RCB vs GT (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला...

PSL 2026: मोहम्मद आमिर के उकसावे पर भड़के फहीम अशरफ, बल्ला तानकर की बहसबाजी, देखें वीडियो

Mohammad Amir’s animated send-off irks Faheem Ashraf in PSL 2026 (image via X) गुरुवार, 23 अप्रैल को कराची के नेशनल स्टेडियम में रावलपिंडीज और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच पीएसएल 2026...

IPL 2026: संजू सैमसन ने ठोका आईपीएल में रिकॉर्ड पांचवा शतक, लगा दी रिकार्ड्स की झड़ी! पढ़े यहां

IPL 2026: Sanju Samson (image via IPL/X) आज रात (23 अप्रैल) वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में, संजू सैमसन ने 54 गेंदों पर नाबाद...

IPL 2026: RCB vs GT मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैन्स की नजर

IPL 2026, RCB vs GT: top 3 players to watch out (image via X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स शुक्रवार, 24 अप्रैल को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर...