Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ 2026, 1st T20I: भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X)
IND vs NZ (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20आई सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। फटाफट क्रिकेट के बाद पांच मैचों की वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी दोनों टीमों के बीच खेली जाएगी। टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर को भारतीय समयनुसार दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा। खैर, आइए जानें इस मैच से पहले उन महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए:

IND vs NZ, 1st T20I मैच डिटेल्स

मैच  न्यूजीलैंड बनाम भारत, पहला टी20, भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026
वेन्यू हेग्ली ओवल, क्राइस्टचर्च
तारीख और समय  22 अक्टूबर 2026, भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव (ऐप और वेबसाइट)

हेग्ली ओवल, क्राइस्टचर्च: पिच रिपोर्ट

हेग्ली ओवल मैदान की पिच रिपोर्ट के बारे में बात की जाए, तो शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाज हावी रहते हैं। स्विंग और उछाल के कारण पावरप्ले काफी रोमांचक होता है। लेकिन एक बार जब गेंद पुरानी हो जाती है और शुरुआती ओवर निकल जाते हैं, तो पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल हो जाती है और गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है।

साथ ही यहां की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को आमतौर पर ज्यादा मदद नहीं मिलती है। T20 मैचों में यहां पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 151 से 160 रन के आसपास रहता है। इस मैदान पर बाद में बल्लेबाजी (लक्ष्य का पीछा) करने वाली टीमों का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है, इसलिए टॉस जीतकर ज्यादातर टीमें पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं।

IND vs NZ हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई क्रिकेट)

मैच खेले  33
भारत ने जीते 19
न्यूजीलैंड ने जीते  11
नो रिजल्ट/टाई 0
सबसे पहले मैच  16 सितंबर, 2007 (न्यूजीलैंड ने जीता)
हालिया मैच  8 मार्च, 2026 (भारत ने जीता)

IND vs NZ: संभावित प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव

न्यूजीलैंड: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

ये भी पढ़ें – IND vs NZ 2026: न्यूजीलैंड में रात 8 बजे से शुरू होगा टी20 मुकाबला, जानें भारत में किस समय देख सकेंगे लाइव

আরো ताजा खबर

Hardik Pandya की फ्रेश चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, IPL 2027 से बाहर होने पर भी मंडराया खतरा: रिपोर्ट्स 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की ताजा चोट ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स...

21 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Hardik Pandya की फ्रेश चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, IPL 2027 से बाहर होने पर भी मंडराया खतरा: रिपोर्ट्स भारतीय...

SM Trends: 21 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू होने से पहले, न्यूजीलैंड टीम के...

क्या NZ दौरे पर भी बेंच पर बैठे रहेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान श्रेयस अय्यर ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर 2026 से होने जा रही है। इस सीरीज से...