Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ 2026: न्यूजीलैंड का ध्यान भारत के खिलाफ व्हाइट बाॅल सीरीज पर है, टी20 वर्ल्ड कप पर नहीं: डेरिल मिचेल

IND vs NZ 2026: न्यूजीलैंड का ध्यान भारत के खिलाफ व्हाइट बाॅल सीरीज पर है, टी20 वर्ल्ड कप पर नहीं: डेरिल मिचेल

Daryl Mitchell (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20आई सीरीज की शुरुआत हो रही है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत के खिलाफ भारत की धरती पर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देती हुई नजर आएगी।

हालांकि, न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कीवी टीम का ध्यान फिलहाल भारत के खिलाफ व्हाइट बाॅल सीरीज पर है, ना कि अगले महीने खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर।

डेरिल मिचेल की बड़ी प्रतिक्रिया

भारत के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा आयोजित गोल्फ डे पर टीसीएम स्पोर्ट्स के हवाले से कहा- हम एक महीने बाद होने वाले टी20 विश्व कप पर नजर बाद में डालेंगे। फिलहाल हम भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने पर ध्यान दें रहे हैं, और उनके पास भी बुमराह और चक्रवर्ती जैसे कुछ बेहतरीन गेंदबाज हैं।

डेरिल मिचेल ने आगे कहा- न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करें और उस समय की चुनौती को समझें। सबसे रोमांचक बात यह है कि हमें विश्व स्तरीय भारतीय टीम के खिलाफ भारतीय परिस्थितियों में दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में तीन वनडे मैच खेलने हैं। इसलिए हम वर्तमान पर ध्यान देंगे। हम अभी के पलों को अपने नियंत्रण में रखेंगे और एक महीने बाद होने वाले विश्व कप की ओर देखेंगे।

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल

तारीख  मैच  समय (IST) वेन्यू 
11 जनवरी पहला वनडे 1:30 PM बीसीए स्टेडियम, वडोदरा
14 जनवरी दूसरा वनडे 1:30 PM निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट
18 जनवरी तीसरा वनडे 1:30 PM होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल

मैच तारीख समय (IST) वेन्यू
पहला टी20 21 जनवरी शाम 7 बजे वीसीए स्टेडियम, नागपुर
दूसरा टी20 23 जनवरी शाम 7 बजे शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायुपर
तीसरा टी20 25 जनवरी शाम 7 बजे बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहटी
चौथा टी20 28 जनवरी शाम 7 बजे एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम
पांचवां टी20 31 जनवरी शाम 7 बजे ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम

আরো ताजा खबर

ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग

Kane Williamson (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा, जब अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 12 जून को...

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...