Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ 2026: राजकोट में क्या हैं रोहित शर्मा के वनडे आंकड़े? जानें यहां

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस समय व्हाइट बाॅल टूर के लिए भारत दौरे पर है। जहां इस समय भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी।

तो वहीं, अब वनडे सीरीज का दूसरा मैच 14 जनवरी, बुधवार को राजकोट स्थित निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में कीवी के लिए वनडे सीरीज दांव पर होगी। तो वहीं, शुभमन गिल एंड कंपनी इस मैच में जीत दर्ज कर, वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करना चाहेंगे।

दूसरी ओर, पहले वनडे मैच में 29 गेंदों में 3 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 26 रन बनाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा, बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे, और राजकोट में अपने वनडे आंकड़ों को और ज्यादा मजबूत करना चाहेंगे।

बता दें कि क्रिकेट गलियारों में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने राजकोट में अपने वनडे करियर में कुल तीन मैच यहां पर खेले हैं, जिसमें उनके स्टैट कमाल के हैं। रोहित ने इस मैदान पर 62.66 की औसत व 107.42 के स्ट्राइक रेट से 288 रन बनाए हैं।

साथ ही रोहित के बल्ले से इस मैदान पर तीन हाफ सेंचुरी भी देखने को मिली हैं। तो वहीं, अब रोहित शर्मा फैंस चाहेंगे कि वह दूसरे वनडे में मैदान पर शतक लगाकर, इस मैच को और भी ज्यादा यादगार बनाएं।

राजकोट में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

क्रमांक  खिलाड़ी देश मैच रन औसत स्ट्राइक रेट उच्चतम स्कोर 50s 100s
1 विराट कोहली भारत 4 226 56.50 87.59 78 3   —
2 रोहित शर्मा भारत 3 188 62.66 107.42 81 2   —
3 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 2 172 86.00 105.52 98 2   —
4 मार्नस लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया 2 118 59.00 112.38 72 1   —
5 शिखर धवन भारत 2 109 54.50 91.59 96 1

गौरतलब है कि रोहित का इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर 27 सितंबर, 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में आया था, जब उन्होंने मात्र 57 गेंदों पर तूफानी 81 रन बनाए थे। इसके अलावा इस मैदान पर रोहित ने वनडे में सबसे ज्यादा (8) छक्के भी लगाए हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, डिजाइन में जोड़ा गया नीले रंग का नया टच

Punjab Kings Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। पिछले सीजन में टीम का...

द हंड्रेड ऑक्शन में बड़ा उलटफेर, हारिस रऊफ और शादाब खान पहले राउंड में रहे अनसोल्ड

Haris Rauf (Image credit Twitter – X) दा हंड्रेड  के पहले मेन्स ऑक्शन में एक बड़ा चौंकाने वाला नतीजा देखने को मिला। अनुभवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ़ पहले राउंड में बिना...

विराट कोहली लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए पहले से कहीं ज्यादा बेताब होंगे: इरफान पठान

Irfan pathan and virat kohli (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के बाद, अब क्रिकेट फैंस आईपीएल 2026 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे...

BCCI सिलेक्टर्स के ‘टाइम टू मूव ऑन’ कहने पर सचिन तेंदुलकर का हैरान करने वाले रिएक्शन!

Sachin Tendulkar (image via getty) सचिन तेंदुलकर, जिन्हें “क्रिकेट का भगवान” कहा जाता है, के लिए 2012 में सबसे मुश्किल समय तब आया जब बीसीसीआई के सिलेक्टर्स ने इशारा किया...