Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ 1st Test: भारतीय स्पिन गेंदबाजों का कमाल प्रदर्शन, न्यूजीलैंड की पहली पारी 259 रनों पर सिमटी

India vs New Zealand, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच, पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मुकाबले में टाॅस हारकर पहले गेंदबाजी करने वाली भारतीय टीम के लिए स्पिन गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है।

भारतीय गेंदबाजों के कमाल के प्रदर्शन के चलते न्यूजीलैंड की पहली पारी सिर्फ 259 रनों पर सिमट गई है। टीम इंडिया के लिए लंबे समय बाद टेस्ट मैच खेल रहे ऑलराउंडर वाॅशिंगटन सुंदर ने 7 विकेट हासिल किए, तो अनुभवी गेंदबाज आर अश्विन ने 3 विकेट झटके। साथ ही बता दें कि यह सुंदर का टेस्ट क्रिकेट में अब तक किया गया करियर बेस्ट प्रदर्शन है। उन्होंने 23.1 ओवर में 59 रन देते हुए मुकाबले में सात कीवी खिलाड़ियों का शिकार किया।

259 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की पहली पारी

मुकाबले में न्यूजीलैंड की पहली पारी के बारे में विस्तार से बात करें, तो कप्तान टाॅम लाथम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद टीम को पहला झटका कप्तान लाथम (15) के रूप में 32 रनों पर लगा। इसके बाद 18 रन बनाकर विल यंग भी अश्विन के खिलाफ विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट हो गए।

लेकिन इसके बाद डेवाॅन काॅन्वे और रचिन रवींद्र के बीच तीसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी देखने को मिली। इस साझेदारी को अश्विन ने काॅन्वे को 76 रनों पर, पंत के हाथों कैच आउट कराकर तोड़ा।

इसके बाद अच्छे दिख रहे रचिन सुंदर द्वारा फेंकी गई एक शानदार गेंद पर 65 रनों पर बोल्ड आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए डेरिल मिचेल 18, टाॅम ब्लडेंल 3 और ग्लेन फिलिप्स 9 ने निराश किया। साथ ही टिम साउदी 5 और मिचेल सेंटनर 33 रन बनाकर आउट हुए।

देखने लायक बात होगी कि भारत पहली पारी में कितने रन बना पाती है?

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...