Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: 10 विकेट या 107 रन, कौन मारेगा बाजी, बेंगलुरु टेस्ट का पांचवा दिन दोनों टीमों के लिए होगा काफी रोमांचक

IND vs NZ (Pic Source-X)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। न्यूजीलैंड को यह मैच जीतने के लिए 107 रन बनाने हैं। न्यूजीलैंड टीम ने इस मैच में काफी अच्छी वापसी की और टीम इंडिया के ऊपर दबाव बना दिया है।

बता दें कि, इस मैच में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 46 रन बनाए थे। टीम की ओर से पहली पारी में ऋषभ पंत ने 20 रनों का योगदान दिया था जबकि यशस्वी जायसवाल ने 13 रन बनाए थे। इसके बाद न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 402 रन बनाए। टीम की ओर से रचिन रवींद्र ने 13 चौके और चार छक्कों की मदद से 134 रन बनाए। रचिन रवींद्र के अलावा Devon Conway ने 91 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान Tim Southee ने 65 रन बनाए।

टीम इंडिया की ओर से कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि मोहम्मद सिराज ने दो विकेट हासिल किए। इसके बाद मेजबान ने अपनी दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 462 रन बनाए। टीम की ओर से युवा खिलाड़ी सरफराज खान ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए जबकि ऋषभ पंत 99 रन पर आउट हो गए। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई।

ऋषभ पंत इस बात से काफी निराश नजर आए कि वो शतक बनाने से सिर्फ एक रन से चूक गए। विराट कोहली ने 70 रनों की पारी खेली जबकि रोहित शर्मा 52 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। यशस्वी जायसवाल ने 35 रनों की पारी खेली। केएल राहुल ने एक बार फिर सभी को निराश किया और 12 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। रवींद्र जडेजा ने पांच रन बनाए जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 15 रनों की पारी खेली।

न्यूज़ीलैंड को मैच जीतने के लिए 107 रन बनाने हैं

खराब रोशनी की वजह से खेल को जल्द समाप्त करना पड़ा। पहले टेस्ट के खेल के अंतिम दिन न्यूजीलैंड टीम को मैच जीतने के लिए 107 रन बनाने हैं जबकि मेजबान को 10 विकेट लेने हैं। दोनों ही टीमों के लिए अंतिम दिन काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।

फिलहाल देखना यह है कि इस पहले टेस्ट को कौनसी टीम अपने नाम करती है। फिलहाल न्यूजीलैंड टीम ने इस मैच में अपनी पकड़ बनाई हुई है।

Very important that India remain calm tomorrow. That was a DRS taken on pure emotions & high adrenaline. #INDvNZL

— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) October 19, 2024

🎥 WATCH

Maiden Test Ton: Super Sarfaraz Khan’s scintillating 150(195) 👌👌#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank

— BCCI (@BCCI) October 19, 2024

A century in such a crucial time feels so special! Well done @sarfarazkhan977

— Anil Kumble (@anilkumble1074) October 19, 2024

Highest run rates in a 450-plus Test innings for India
4.64 – 462 (99.3) vs NZ, Bengaluru, 2024
4.61 – 482 (104.3) vs NZ, Auckland, 1990
4.58 – 495 (108) vs WI, Mumbai WS, 2013
4.52 – 474 (104.5) vs AFG, Bengaluru, 2018
4.50 – 600 (133.1) vs SL, Galle, 2017#INDvNZL #SarfarazKhan pic.twitter.com/t0DfF57q8e

— JISPORTS (@ImooJadeed) October 19, 2024

Murali Karthik, the moment India took a lead #INDvNZL pic.twitter.com/PkogoJr4ny

— Pytyush (@CalmRanjan) October 19, 2024

We need 3 wickets under 10 runs to make this game open,
And Bumrah will be the man to do it.
Ashwin will join soon.#INDvNZL

— Aashutosh Tiwari (@Aashuto86540490) October 19, 2024

Kl Rahul #INDvNZL pic.twitter.com/pDJhoVOLQZ

— Cric SPI (@TechA2ZOfficial) October 19, 2024

KL Rahul Bhai tum kya loge Indian cricket se sanyas lene ke liye……meri jaan lo lekin is pyari team ko baksh do🙏🙏#INDvNZL

— Harsh (@Harsh_ICT) October 19, 2024

Indian Cricket Fans:

Afternoon: Rain, Rain Go Away!

Tomorrow: Rain Rain Come Again!#INDvNZL

— Nandhini subramanian (@Nandhinisp) October 19, 2024

 

আরো ताजा खबर

19 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via IPL/X) 1. IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया, प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया सनराइजर्स हैदराबाद ने चेपॉक में...

IPL 2026: मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद CSK फैंस का मज़ाक उड़ाते दिखे ईशान किशन, देखें वायरल वीडियो

IPL 2026: Ishan Kishan gets into a banter with CSK crowd (image via X) ईशान किशन ने सोमवार, 18 मई को एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ...

18 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज 15 से 27 अगस्त के बीच खेली जाएगी क्रिकबज के अनुसार, श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज अगस्त के दूसरे भाग में खेली...

‘नहीं खेलेंगे एमएस धोनी’ – CSK vs SRH मैच से पहले आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान!

‘MS Dhoni Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने एम.एस. धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स...