Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव ने बताया ईशान किशन से 5वें टी20 मैच में विकेटकीपिंग क्यों कराई गई? 

IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव ने बताया ईशान किशन से 5वें टी20 मैच में विकेटकीपिंग क्यों कराई गई? 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X)

जब न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में संजू सैमसन के बजाए, ईशान किशन विकेटकीपिंग करते हुए नजर आए, तो क्रिकेट फैंस ये अनुमान लगाते हुए नजर आए कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में किशन ही विकेट के पीछे जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आएंगे।

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल में ही पांच मैचों की टी20 सीरीज में संजू सैमसन का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया था। जबकि ईशान किशन ने खेली गई चार पारियों में शानदार अंदाज में 215 रन बनाए, जिसमें 5वें टी20 मैच में तूफानी शतक भी शामिल था।

हालांकि, सोशल मीडिया पर जारी इन चर्चाओं को लेकर भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया है कि ईशान किशन ने क्यों पांचवें टी20 मैच में विकेटकीपिंग की। सूर्या ने बताया है कि यह पहले टीम की प्लानिंग में शामिल था। लेकिन चौथे टी20 मैच में किशन निगल की वजह से विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैच के बाद, इंडिया टुडे के हवाले से सूर्यकुमार यादव ने कहा ‘तिलक की अनुपलब्धता के कारण दोनों विकेटकीपर पहले मैच से ही प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। सीरीज शुरू होने से पहले ही हमने तय कर लिया था कि संजू तीन मैचों में और ईशान दो मैचों में विकेटकीपिंग करेंगे। दुर्भाग्यवश, ईशान किशन चोट के कारण आखिरी मैच नहीं खेल पाए, लेकिन वैसे भी आज उन्हें विकेटकीपिंग करनी थी। टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस तरह के फैसले और प्रतिस्पर्धा की उम्मीद की जाती है।’

खिताब बचाने के लिए एक्शन में नजर आएगी मैन इन ब्लू

दूसरी ओर, भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए आखिरी टी20 मैच में 46 रनों से जीत हासिल कर, टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया। अब टीम इंडिया 7 फरवरी से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक्शन में नजर आएगी। भारत टी20 वर्ल्ड कप में अपने टाइटल को डिफेंड करती हुई नजर आएगी। भारत का पहला मैच 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ है।

আরো ताजा खबर

‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का रखा लक्ष्य

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले इस युवा बल्लेबाज ने अब टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने...

IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल

Kohli and Gill (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच धर्मशाला के...

25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. आईपीएल 2026 के बाद 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में, आकाश चोपड़ा ने बताया ‘पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या’ आईपीएल 2026 खत्म होने...

IPL 226: रियान पराग के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- ऐसी बातें मत करो जो किसी को समझ न आए

Manoj Tiwary Riyan Parag (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार अंदाज में प्लेऑफ में जगह बना ली। वानखेड़े स्टेडियम में...