Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: सीरीज में 258 रन बनाते ही रोहित रचेंगे इतिहास, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय बल्लेबाज

IND vs NZ सीरीज में 258 रन बनाते ही रोहित रचेंगे इतिहास ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय बल्लेबाज
Rohit Sharma (Source X)

भारत तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है, पहला मैच 16 अक्टूबर से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा टीम का नेतृत्व करेंगे, यहां उनका लक्ष्य घरेलू मैदान पर लगातार 18वीं सीरीज जीतने पर होगा। टीम की कप्तानी के अलावा रोहित बल्ले से भी अहम भूमिका निभाएंगे।

दरअसल, भारतीय कप्तान रोहित इस सीरीज में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने की दहलीज पर हैं जिसे उनसे पहले कोई भी भारतीय हासिल नहीं कर पाया है। रोहित शर्मा ने मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 ​​चक्र में 742 रन बनाए हैं। उन्हें इस चक्र में 1000 रन बनाने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में 258 रन बनाने की जरूरत है।

ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बन सकते हैं रोहित शर्मा

अगर वह ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो वह लगातार दो बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के चक्र में 1000 हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। उन्होंने पिछली बार डब्ल्यूटीसी 2019-21 चक्र में यह उपलब्धि हासिल की है, जहां उन्होंने 1094 रन बनाए थे।

रोहित ने इस साल 15 टेस्ट पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक लगाया लेकिन बाकी 13 पारियों में 497 रन ही बना सके हैं। वहीं 9000 टेस्ट रन से 53 रन दूर कोहली ने इस साल छह पारियों में एक अर्धशतक भी नहीं लगाया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 46 और बांग्लादेश के खिलाफ 47 रन की पारियां खेली।

रोहित शर्मा ने वर्तमान में अपने WTC करियर में भारत के कप्तान के रूप में 12 जीत दर्ज की हैं। विराट कोहली 14 जीत के साथ टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल भारतीय कप्तान हैं। यदि भारत इस सीरीज में न्यूजीलैंड का व्हाइटवॉश करता है तो रोहित शर्मा WTC में जीत के मामले में विराट से आगे निकल जाएंगे और भारत के सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे ।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 17 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के बाद, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो...

ENG vs IND: “वह पहले से ही चोटिल थे” – वॉशिंगटन सुंदर को दूसरे वनडे में खिलाने पर भड़के मोहम्मद कैफ

ENG vs IND: Mohammad Kaif unhappy with Washington Sundar’s inclusion in second ODI (image via getty) पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने कार्डिफ में इंग्लैंड से भारत की चार विकेट...

ENG vs IND: पहली गेंद पर विकेट! जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

ENG vs IND: Jasprit Bumrah Claims Rare First-Ball Wicket Against England (image via getty) गुरुवार, 16 जुलाई को सोफिया गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में भारतीय...

SENA देशों में कोहली का 30वां अर्धशतक: राहुल द्रविड़ को पछाड़ा, दिग्गज विव रिचर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी की

Virat Kohli breaks Dravid’s major record and matches Viv Richards despite India’s loss vs England (image via getty) गुरुवार, 16 जुलाई को सोफिया गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे...