Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: “सीनियर प्लेयर्स को आगे आकर अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है”- इरफान पठान

Irfan Pathan, Virat Kohli & Rohit Sharma (Photo Source: X)

भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 113 रनों से हार झेलनी पड़ी। टीम इंडिया खेल के तीसरे दिन 359 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 245 रनों पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड ने 2-0 से बढ़त बना ली है और सीरीज पर कब्जा कर लिया है। बता दें, न्यूजीलैंड ने 4331 दिनों के बाद भारतीय टीम की घर पर बादशाहत खत्म की।

टीम इंडिया ने पिछले 12 सालों से घर पर एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी थी। घर पर टीम को आखिरी टेस्ट सीरीज में हार 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ मिली थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में भारतीय टीम द्वारा खराब बल्लेबाजी देखने को मिली। टीम के पास स्पिन खेलने वाले बेहतरीन बल्लेबाज हैं, लेकिन वे मिचेल सैंटनर की फिरकी में बुरी तरह फंसे। सैंटनर ने पुणे टेस्ट में 13 विकेट चटकाए।

भारत के शर्मनाक हार के बाद, पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान ने कीवी टीम को बधाई दी और सीनियर खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेने के लिए आग्रह किया।

टीम इंडिया के लिए, सोचने के लिए बहुत कुछ है- इरफान पठान

इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा,

भारतीय धरती पर सीरीज जीतने के लिए न्यूजीलैंड को बधाई! टीम इंडिया के लिए, सोचने के लिए बहुत कुछ है। सीनियर खिलाड़ियों को खेल के अल्टीमेट फॉर्मे में आगे आकर अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। अगले तीन महीने उनके लिए महत्वपूर्ण होंगे।

Well done, New Zealand, on winning the series on Indian soil! For Team India, there’s a lot to reflect on. Senior players need to step up and deliver in the ultimate format of the game. The next three months will be crucial for them.

— Irfan Pathan (@IrfanPathan) October 26, 2024

रोहित शर्मा और विराट कोहली का निराशाजनक प्रदर्शन

टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही दूसरे टेस्ट की दोनों ही पारियों में मिचेल सैंटनर के खिलाफ आउट हुए। पुणे टेस्ट में रोहित ने 15.50 की औसत से 62 रन और कोहली ने 22 के औसत से 88 रन बनाए। दूसरी ओर, आर अश्विन और रवींद्र जडेजा गेंद से कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। दोनों स्पिनरों ने चार पारियों में क्रमशः 43.50 और 37.50 की औसत से 6 विकेट लिए।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND, 2nd ODI: Match Preview (image via getty) भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे 16 जुलाई, गुरुवार को कार्डिफ के सोफिया...

‘गौती भाई ने मुझे हमेशा समझाया’ – मैच जिताऊ पारी के बाद वाशिंगटन सुंदर ने गौतम गंभीर को दिया श्रेय

Washington Sundar (Image credit Twitter – X) भारत के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में शानदार मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद टीम इंडिया के मुख्य...

ENG vs IND, 1st ODI: UK दौरे पर भारत ने चखा जीत का स्वाद! इंग्लैंड को 6 विकेट से दी मात

ENG vs IND, 1st ODI: India beat England by 6 wickets (image via getty) रविवार, 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में अक्षर पटेल के शानदार...

भारतीय क्रिकेट टीम से अलग होना चाहते हैं रयान टेन डोशेट, गंभीर के फैसले का इंतजार

Gautam Gambhir and Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट जल्द ही अपने पद से अलग हो सकते हैं। खबरों...