Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: ‘श्रेयस अय्यर को टी20आई में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए’ टी20 वर्ल्डकप विजेता ने दिया बड़ा बयान

IND vs NZ: ‘श्रेयस अय्यर को टी20आई में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए’ टी20 वर्ल्डकप विजेता ने दिया बड़ा बयान

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर व टी20 वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी इरफान पठान ने हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट से गुजारिश की है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20आई सीरीज में श्रेयस अय्यर को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करवानी चाहिए।

गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर को इस सीरीज के लिए चोटिल तिलक वर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर भारतीय टीम में जगह मिली है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह पांच मैचों की सीरीज 21 जनवरी से नागुपर से शुरू होगी।

इरफान पठान ने दिया बड़ा सुझाव

राॅबिन उथप्पा के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए इरफान पठान ने कहा- श्रेयस को नंबर तीन पर खिलाना बिल्कुल सही रहेगा। उनमें स्पिन खेलने की बेहतरीन क्षमता है। वे बड़े-बड़े शॉट लगा सकते हैं और गेंद को बहुत अच्छे से घुमा भी सकते हैं। पिछले आईपीएल में जिन्होंने भी उन्हें देखा, उन्होंने पाया कि वे तेज गेंदबाजों का शानदार तरीके से सामना कर रहे थे। अगर उन्हें टीम में जगह दी जाए और उनकी फॉर्म को देखें, तो वे आकर अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

इरफान ने आगे कहा- इस सीरीज में उनका असफल होना बहुत ही दुर्लभ होगा, क्योंकि उनकी प्रतिभा बेमिसाल है। अगर उन्हें मौका मिला, तो वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे। तिलक के टीम में शामिल होने के बाद भी, कहीं न कहीं आपको उनके लिए टीम में जगह बनानी चाहिए, क्योंकि वे उस तरह के खिलाड़ी हैं जिनकी आपको जरूरत होगी।

खैर, देखने लायक बात होगी कि श्रेयस न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में किस नंबर पर खेलते हुए नजर आते हैं? हालांकि, इस समय भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में जो भी टीम जीत हासिल करेगी, वह वनडे सीरीज को भी 2-1 से अपने नाम कर लेगी। भारत ने मैच में टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...