Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: विराट कोहली ने सचिन को पछाड़ा, सबसे तेज 28,000 रन पूरे करने का कारनामा किया

IND vs NZ: विराट कोहली ने सचिन को पछाड़ा, सबसे तेज 28,000 रन पूरे करने का कारनामा किया

Virat Kohli (Image credit Twitter – X)

विराट कोहली ने एक बार फिर अपने शानदार करियर में नया इतिहास जोड़ दिया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 28,000 रन पूरे करने का कारनामा कर दिखाया। यह ऐतिहासिक उपलब्धि उन्होंने रविवार, 11 जनवरी को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में हासिल की।

37 वर्षीय विराट कोहली यह मुकाम छूने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा के नाम था। खास बात यह रही कि कोहली ने सिर्फ 624 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 28,000 रन पूरे कर लिए, जबकि सचिन तेंदुलकर ने इसके लिए 644 पारियां ली थीं। वहीं, श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा ने 666 पारियों में यह आंकड़ा पार किया था।

इस मैच में विराट कोहली ने 91 गेंदों पर 93 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 301 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया और न्यूजीलैंड को चार विकेट से मात दी। इस जीत में कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और हर्षित राणा का भी अहम योगदान रहा।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली ने अपने रिकॉर्ड को लेकर बेहद ईमानदार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में वह रिकॉर्ड या आंकड़ों के बारे में बिल्कुल नहीं सोचते। कोहली के अनुसार, जब वह अपने पूरे करियर को पीछे मुड़कर देखते हैं, तो यह किसी सपने के सच होने जैसा लगता है।

रिकॉर्ड के बाद भी विनम्र कोहली, प्लेयर ऑफ द मैच बनकर फिर बने मैच विनर

विराट ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी काबिलियत पर भरोसा रखा और यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान ने उन्हें जिंदगी में बहुत कुछ दिया है, इसलिए उन्हें किसी बात की शिकायत नहीं है। उनके दिल में सिर्फ गर्व और आभार की भावना है।

शानदार पारी और रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के लिए विराट कोहली को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। एक बार फिर कोहली ने साबित कर दिया कि वह सिर्फ रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ी नहीं, बल्कि टीम को जीत दिलाने वाले सच्चे मैच विनर हैं।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...