Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: विराट कोहली ने बेंगलुरू टेस्ट मैच में खेला सिग्नेचर कवर ड्राइव, वायरल हुई वीडियो 

IND vs NZ: विराट कोहली ने बेंगलुरू टेस्ट मैच में खेला सिग्नेचर कवर ड्राइव, वायरल हुई वीडियो 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

India vs New Zealand, 1st Test: इस समय भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीन मैचों की जारी टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगुलरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं इस मैच का आज 18 अक्टूबर को तीसरे दिन का खेल जारी है।

दूसरी ओर, मुकाबले में आज के दिन जब पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए जाते हैं, तो उन्होंने अपना क्लासिक व सिग्नेचर कवर ड्राइव शाॅट खेलते हुए देखा गया। कोहली का द्वारा यह शाॅट भारत की दूसरी पारी के 25वें ओवर में गेंदबाज विलयम ओ रूर्क द्वारा फेंकी गई पहली ही गेंद पर खेला गया।

कोहली ने जिस तरह से शाॅट लगाया, तो हर किसी को विंटेज विराट कोहली की याद आई। साथ ही कोहली के इस खास शाॅट की वीडियो को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

यहाँ देखे:- IND vs NZ: विराट के नाम एक और माइलस्टोन, टेस्ट में 9 हजार रन पूरे किए

देखें विराट कोहली ने किस तरह खेला यह शानदार शाॅट

न्यूजीलैंड की पहली पारी 402 रनों पर ऑलआउट

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारत को पहली पारी में 46 रनों पर समेटने के बाद, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 402 रन बनाए, और मेजबान टीम पर 356 रनों की मजबूत बढ़त बना ली। कीवी टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज डेवाॅन काॅन्वे ने 91, तो युवा ऑलराउंडर रचिन रविंद्र ने 134 और टिम साउदी ने 65 रनों की शानदार पारी खेली।

तो वहीं खबर लिखे जाने तक भारत ने दूसरी पारी में 35 ओवर बाद, दो विकेट के नुकसान पर 179 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय विराट कोहली 42* और सरफराज खान 48* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया की ओर से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (52) और यशस्वी जायसवाल (35) आउट हो चुके हैं।

আরো ताजा खबर

नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने बताया ‘बदमाश’ 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) हाल में ही समाप्त हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नंबर 1 टी20 खिलाड़ी और भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को...

‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ

Rohit Sharma (image via getty) भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 2025 के आखिर से अपने जबरदस्त शारीरिक बदलाव से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। अक्टूबर 2025...

BCCI नमन पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची पर डालें नजर, भारत की ICC ट्रॉफी विजेता टीमों को किया जाएगा सम्मानित

Full list of BCCI Naman Award recipients revealed (image via getty) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड प्रतिष्ठित ‘नमन अवॉर्ड्स 2026’ में भारतीय क्रिकेट जगत की बेहतरीन उपलब्धियों का जश्न मनाएगा। यह...

IPL 2026: समय आ गया है जब एमएस धोनी अगली पीढ़ी के सितारों को कमान सौंपे – इरफान पठान

Irfan Pathan and MS Dhoni (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार यह सीजन 28 मार्च...