Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: विराट कोहली ने अपने करियर का सबसे खराब शॉट खेला: संजय मांजरेकर ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

IND vs NZ (Pic SOurce-X)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के खेल के दूसरे दिन अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली बेहतरीन बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और एक रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली ने इस मैच में काफी खराब शॉट खेला जिसकी वजह से उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा।

बता दें कि, मिचेल सैंटनर ने विराट कोहली को लो फुलटॉस फेंकी जिसपर भारतीय बल्लेबाज ने काफी साधारण शॉट खेला और उन्होंने अपना विकेट खो दिया। विराट कोहली के इस शॉट को लेकर पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखा है। संजय मांजरेकर के मुताबिक विराट कोहली खुद अपने इस शॉट से काफी निराश हुए होंगे।

संजय मांजरेकर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट किया कि , ‘Oh Dear, विराट कोहली को खुद यह बात पता होगी कि उन्होंने अपने करियर का सबसे खराब शॉट खेला और अनुभवी खिलाड़ी आउट हो गए। उनके लिए बुरा लग रहा है क्योंकि वो सकारात्मक सोच के साथ बल्लेबाजी करने उतरे थे।’

यह रहा पूर्व खिलाड़ी का ट्वीट:

Oh dear! Virat will know himself that he has just played the worst shot of his career to get out. Got to feel for him…coz as always he came out with solid & honest intent.

— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) October 25, 2024

काफी खराब स्थिति में है भारतीय टीम

मैच की बात की जाए तो टीम इंडिया इस समय खराब स्थिति में है। दूसरे दिन के खेल के लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर 107 रन ही बनाए हैं। भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर इस मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करने में नाकाम रहा। विराट कोहली के अलावा ऋषभ पंत भी 18 रन बनाकर आउट हो गए जबकि शुभमन गिल ने दो चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने भी 30 रनों का योगदान दिया।

कप्तान रोहित शर्मा खेल के पहले दिन बना खाता खोले आउट हो गए थे जबकि रविचंद्रन अश्विन भी चार रन के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गए। टीम को अगर इस मैच में अपनी वापसी करनी है तो उन्हें यहां से एक महत्वपूर्ण साझेदारी करनी होगी। अब देखना यह है कि मेजबान की ओर से कौनसा खिलाड़ी अपनी टीम के लिए बहुमूल्य पारी खेलता है?

আরো ताजा खबर

“टेस्ट क्रिकेट सबसे पहले आना चाहिए” – जोफ्रा आर्चर के IPL खेलने पर भड़के माइकल वॉन, ECB को भी लताड़ा

Vaughan Blasts ECB for Letting Archer Prioritise IPL Over England Duty (image via X) माइकल वॉन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले जोफ्रा आर्चर को इंग्लैंड द्वारा...

IPL 2026, Match 64: RR बनाम LSG मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

राजस्थान रॉयल्स 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के 64वें मैच में, मंगलवार, 19 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स की मेजबानी करेगा। राजस्थान रॉयल्स को अपने...

IPL 2026: आज रात चेन्नई में संन्यास लेंगे एमएस धोनी? 5 साल पहले खुद किया था इशारा!

IPL 2026: MS Dhoni (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल 2026 लीग स्टेज में अब सिर्फ दो मैच बचे हैं, लेकिन एमएस धोनी ने इस सीजन में अभी...

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की 5 विकेट से शानदार जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, DC vs RR: Stats Review (image via X) दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार, 17 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में 2026 आईपीएल के 62वें मैच में राजस्थान रॉयल्स पर...