Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: विराट कोहली और रोहित शर्मा को अब रन बनाने पड़ेंगे: बासित अली

Rohit Sharma and Virat Kohli (Source X)

इस समय टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इन दोनों टीमों के बीच अभी तक दो मैच खेले जा चुके हैं और दोनों को न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया है। टीम इंडिया की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली इस टेस्ट सीरीज में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। हालांकि 1 नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में यह दोनों ही खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन करने को देखेंगे।

तीसरे और अंतिम टेस्ट की शुरू होने से पहले पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक अब अगर टीम इंडिया को यह मैच जीतना है तो रोहित शर्मा और विराट कोहली को रन बनाना बेहद जरूरी है।

बासित अली ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘रोहित शर्मा और विराट कोहली को अब रन करने पड़ेंगे। चाहे कैसी भी पिच हो। यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, सरफराज खान और केएल राहुल सभी को रन बनाना बेहद जरूरी है।’

बता दें कि, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा चुके दो टेस्ट की चार पारी में जहां एक तरफ रोहित शर्मा ने सिर्फ 62 रन बनाए हैं वहीं दूसरी ओर विराट कोहली ने 88 रन बनाए हैं।

टीम इंडिया को अपनी प्लेइंग XI में एक तेज गेंदबाज को चुनना चाहिए: बासित अली

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कि, ‘न्यूजीलैंड के लिए लाल मिट्टी तैयार है। लोग कह रहे हैं कि न्यूजीलैंड टीम इंडिया को क्लीनस्वीप करेगा लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता है। टीम इंडिया न्यूजीलैंड को मुंबई टेस्ट जीतकर दिवाली गिफ्ट देगी। मुंबई टेस्ट में टीम इंडिया को एक तेज गेंदबाज अपनी प्लेइंग XI में जरूर चुनना चाहिए। कुलदीप यादव को भी मौका दिया जाना चाहिए।

टीम इंडिया के लिए तीसरा टेस्ट जीतना बेहद जरूरी है और उन्हें अपना होमवर्क भी सही तरीके से करना होगा। इसके बाद इंडिया ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलने जाएगा। अगर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया क्लीनस्वीप होने के बाद जाती है तो उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।’

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...