Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: वनडे सीरीज शुरू होने से पहले इस कीवी खिलाड़ी ने विराट-रोहित की तारीफों के बांधे पुल 

IND vs NZ: वनडे सीरीज शुरू होने से पहले इस कीवी खिलाड़ी ने विराट-रोहित की तारीफों के बांधे पुल 

Virat Rohit (Image credit Twitter – X)

आज 9 जनवरी से महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि, कुछ क्रिकेट फैंस को 11 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। वजह है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी, जो काफी समय बाद एक्शन में दिखेंगे।

हालांकि, इस वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग विराट कोहली-रोहित शर्मा की जोड़ी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। यंग ने बताया है कि दोनों बहुत ही शानदार क्रिकेटर रहे हैं, और दोनों का कीवी टीम पर भी बड़ा प्रभाव देखने को मिलता है।

विल यंग ने दिया बड़ा बयान

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के पहले मैच से पहले बीसीए स्टेडियम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विल यंग ने कहा- विराट कोहली और रोहित शर्मा अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं और वे लंबे समय से विश्व क्रिकेट में अपने खेल के टाॅप पर हैं। वे दोनों ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें मैं अपना आदर्श मानता हूं। साथ ही इस ब्लैक कैप्स (न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम) ग्रुप के कई अन्य खिलाड़ी भी हैं, जिन्हें हम हमेशा से अपना आदर्श मानते आए हैं।

लेकिन जब आप अपने देश के लिए खेल रहे होते हैं, तो ये दो चीजें (जुनून और प्रेरणा) हमेशा होनी चाहिए। यह फाॅर्मेट टेस्ट और टी20 क्रिकेट से थोड़ा अलग प्रारूप है, और आजकल शायद आप थोड़ा कम खेलते भी हैं। आपको याद रखना होगा, अभी भी दो आईसीसी वर्ल्ड क्लास टूर्नामेंट बाकी हैं। टीम में युवा खिलाड़ियों को उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। लेकिन यह टीम थोड़ी अलग है, जिसे पता है कि किसी चीज से कैसे निपटना है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल

तारीख  मैच  समय (IST) वेन्यू 
11 जनवरी पहला वनडे 1:30 PM बीसीए स्टेडियम, वडोदरा
14 जनवरी दूसरा वनडे 1:30 PM निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट
18 जनवरी तीसरा वनडे 1:30 PM होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर

আরো ताजा खबर

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...

भारत को चैंपियंस ट्राॅफी हराने वाले इस पाकिस्तानी कप्तान ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

Sarfaraz Ahmed retires from all forms of international cricket (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी...