Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, इस शानदार उपलब्धि को हासिल करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में एक अविश्वसनीय उपलब्धि अपने नाम की है। यशस्वी जायसवाल पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने टेस्ट में एक कैलेंडर ईयर में कम से कम 30 छक्के जड़े है। इस लिस्ट में सिर्फ दो ही खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह शानदार उपलब्धि अपने नाम की है। यशस्वी जायसवाल से पहले यह कीर्तिमान न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रैंडन मैकुलम ने अपने नाम किया था।

बता दें कि, टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए दूसरे टेस्ट मैच में 359 रनों की जरूरत थी। पुणे की पिच पर स्पिनर्स को काफी मदद मिल रही थी और न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर ने घातक गेंदबाजी करते हुए कुल 13 विकेट झटके और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यशस्वी जायसवाल की बात की जाए तो उन्होंने दूसरी पारी में 9 चौके और तीन छक्कों की मदद से 77 रन बनाए।

अपनी इस पारी के दौरान बेहतरीन सलामी बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। यशस्वी जायसवाल ने अभी तक एक कैलेंडर ईयर में 32 छक्के जड़ दिए हैं।

न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट को किया अपने नाम

बता दें कि, ब्रैंडन मैकुलम ने 2014 में एक कैलेंडर ईयर में 33 छक्के जड़े थे जबकि इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स हैं जिन्होंने 2022 में 26 छक्के जड़े थे। इस लिस्ट में चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट है जिन्होंने 2005 में 22 छक्के जड़े थे जबकि वीरेंद्र सहवाग ने 2008 में एक कैलेंडर ईयर में 22 छक्के लगाए थे।

मैच की बात की जाए तो न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 259 रन बनाए थे जिसके जवाब में टीम इंडिया 156 रन पर ऑलआउट हो गई थी। न्यूजीलैंड अपनी दूसरी पारी में 255 रन पर ऑलआउट हुई। 359 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया नहीं बना पाई और न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट को अपने नाम किया। यही नहीं तीन मैच की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड ने 2-0 की बढ़त बना ली है। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट 1 नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो रहा है।

আরো ताजा खबर

संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था।...

15 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ICC ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ का नया फॉर्मेट जोड़ा है इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027...

SM Trends: 15 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) आईसीसी ने अगले साल होने वाले पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। यह 14 टीमों का...

ENG vs IND: कार्डिफ में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? यहां देखें सभी आंकड़े

Cardiff in ODIs (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को वेल्स की राजधानी कार्डिफ के प्रसिद्ध सोफिया गार्डन्स मैदान...