Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: मैट हेनरी ने पकड़ा असंभव सा कैच, जसप्रीत बुमराह भी हुए हैरान, देखें वीडियो

IND vs NZ: मैट हेनरी ने पकड़ा असंभव सा कैच, जसप्रीत बुमराह भी हुए हैरान, देखें वीडियो

India vs New Zealand, 1st Test (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं इस मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला, मेजबान टीम इंडिया के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं रहा है।

कीवी टीम की शानदार गेंदबाजी के आगे, भारत के टाॅप ऑर्डर समेत पूरी बल्लेबाजी की ताश के पत्तों की तरह ढह गई है। तो वहीं मुकाबले में कीवी टीम के गेंदबाज मैट हेनरी ने जसप्रीत बुमराह का एक ऐसा कैच लपका है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

भारतीय पारी के 27वें ओवर में गेंदबाज विलियम ओ रूर्क ने एक गेंद बुमराह के शरीर पर फेंकी, जिसके बाद गेंद बल्ले से हल्का सा किनारा लेकर लाॅन्ग लेग साउड की ओर चली गई। लेकिन इसके बाद हेनरी ने हवा में रहते हुए एक शानदार कैच लपका। इस कैच को देखकर बुमराह समेत स्टेडियम में मौजूद हर कोई हैरान रह गया।

यहाँ देखे:- IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट के पहले ही घंटे में बैकफुट पर टीम इंडिया, विराट, सरफराज बिना खाता खोले हुए आउट

देखें किस तरह मैट हेनरी ने लपका शानदार कैच

पहली पारी में सिर्फ 46 रनों पर सिमटी टीम इंडिया

तो वहीं आपको मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो टाॅस जीतकर कप्तान रोहित ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन पूरी टीम 31.2 ओवरों में सिर्फ 46 रनों पर ऑलआउट हो गई है। भारत को पहला झटका 9 रनों के कुल स्कोर पर कप्तान रोहित (2) के रूप में लगा। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला थमा ही नहीं और एक बाद एक भारतीय बल्लेबाज आउट होते गए।

टीम इंडिया की ओर से पांच बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। यह भारत का टेस्ट क्रिकेट में तीसरा सबसे कम स्कोर है। विराट कोहली (0), सरफराज खान (0), ऋषभ पंत (20), केएल राहुल (0) और रविंद्र जडेजा (0) जैसे खिलाड़ियों ने निराश किया। देखने लायक बात होगी कि भारत न्यूजीलैंड को पहली पारी में कितनी जल्दी ऑलआउट कर पाती है?

আরো ताजा खबर

‘खेल आपको हमेशा याद रखेगा’ – लियोनेल मेस्सी के संन्यास पर युवराज सिंह और कुलदीप यादव का ट्रिब्यूट

Yuvraj Singh, Kuldeep Yadav(Image credit Twitter – X) फुटबॉल की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शामिल लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास का ऐलान कर दिया है।...

IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के कोच बने रहेंगे महेला जयवर्धने, हार्दिक पांड्या का भी टीम में टिकना तय!

Mahela Jayawardene Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) मुंबई इंडियंस IPL 2027 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव करने के मूड में नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,...

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर मचा घमासान: टेस्ट टीम में बदलाव से नाराज मिस्बाह-उल-हक का चयन समिति से इस्तीफा

Misbah-ul-Haq (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद...

AFG vs IND: टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित: संजू सैमसन की वापसी, बुमराह की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर

AFG vs IND: India Unveil Squad for Afghanistan T20Is (image via getty) 1 सितंबर को, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20आई...