Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: मुंबई टेस्ट मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं बुमराह, कप्तान रोहित ने बताई बड़ी वजह

Jasprit Bumrah & R Ashwin (Photo Source: X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट शुक्रवार से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो गया है। इन तीन मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। सीरीज के अंतिम टेस्ट में भी कीवी टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। मुंबई टेस्ट में भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं।

IND vs NZ: मुंबई टेस्ट मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। इसको लेकर टॉस के वक्त कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि बुमराह की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके चलते वो प्लेइंग XI से बाहर हुए हैं। बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में तीन विकेट चटकाए थे। सिराज बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट में खेले थे और दो विकेट लिए। उन्हें दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था।

मुंबई टेस्ट मैच के टॉस के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि हमने अभी तक सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। हमें उन चीजों को सुधारने का एक और मौका मिला है। पिच अच्छी लग रही है। उम्मीद है कि हम न्यूजीलैंड को जल्द से जल्द रोक पाएंगे और फिर बैटिंग पर फोकस करेंगे। हमारा ध्यान इस टेस्ट मैच पर है। हम मुंबई टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

आपको यह देखने की जरूरत है कि आगे क्या होने वाला है लेकिन प्रेजेंट में रहना अहम है। आज हमें जो करने की जरूरत है उस पर ध्यान केंद्रित करें। यह जरूरी है कि हम अपना बेस्ट क्रिकेट खेलें जो हमने इस सीरीज में नहीं किया। दुर्भाग्य से बुमराह ठीक नहीं हैं। उनकी जगह सिराज को शामिल किया गया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, अजाज पटेल, विल ओरौर्के।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...